ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Tuesday, September 07, 2021

Uttar Pradesh: भाजपा महानगर के सदस्य बने शुभेन्द्र सिंह


Uttar Pradesh: भाजपा महानगर के सदस्य बने शुभेन्द्र सिंह

रिपोर्ट: बिस्मिल्लाह खान

अयोध्या। युवा समाजसेवी शुभेन्द्र प्रताप सिंह को  अयोध्या भाजपा महानगर का कार्यकारी सदस्य नामित किये जाने पर भाजपा के युवा नेताओं ने उन्हें बधाई दिया। इस अवसर पर उन्होंने भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए पार्टी में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को जोड़ने व आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की अहम भूमिका का भरोसा दिलाया। शुभेन्द्र सिंह ने बताया कि महानगर के नामित नये सदस्यों के साथ मंगलवार को कमेटी की पहली बैठक सर्किट हाउस में बुलाई गई। जिसमें पार्टी की नीतियों व आयोजनों को जन जन तक पहुंचाने व पार्टी को मजबूत करने को लेकर दिशा निर्देश दिये गये। इस मौके पर उपाध्यक्ष रवि शर्मा, अमल तिवारी, अंकित त्रिपाठी, गौरव सिंह, आकाश सिंह, मंत्री गणेश मिश्रा, शोमिल गुप्ता, अविनाश सिंह, तुषार तिवारी, कोषाध्यक्ष विकास गुप्ता, कार्यालय प्रभारी आयुष पांडेय, सभी नामित सदस्य उपस्थित रहें। बैठक के दौरान महानगर अध्यक्ष ने सभी नामित सदस्यों का अभिवादन किया।

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment