ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label #Bihar #Muzaffarpur. Show all posts
Showing posts with label #Bihar #Muzaffarpur. Show all posts

Thursday, June 24, 2021

मुज़फ़्फ़रपुर: बारातियों पर कहर बन कर टूटा ट्रक 14 लोगो को कुचला 4 की गई जान


बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नडियार गांव से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गये हैं और 4 कि मौत हो गई हैं। खबर की माने तो यह दुर्घटना मीनापुर के पानापुर ओपी के नडियार गांव के पास एनएच 28 पर हुई है। इस वक्त घायलों का ईलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। वही मृतकों के डेड बॉडी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गायघाट से मोतीपुर क्षेत्र में बस से बारात आई थी और लौटते वक्त एक होटल पर बस रुकी हुई थी।

बताया जा रहा है कि बस के पीछे भी कुछ लोग खड़े थे।इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने खड़े लोगों को कुचल दिया और बस में भी जोरदार टक्कर मार दी।इसके बाद ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त होकर वही पलट गई।दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गये हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। NH 28 पर एक लेन में आवागमन बाधित है जिससे चालू करने में पुलिस जुटी हुई है।


Wednesday, June 23, 2021

मुज़फ़्फ़रपुर के स्मार्ट सड़क को बिजली व वन विभाग के एनओसी का इंतजार

स्मार्ट सिटी की दो स्मार्ट सड़कों के निर्माण को बिजली व वन विभाग के एनओसी का इंतजार है। एजेंसी सड़क का काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। एनओसी मिलते ही निर्माण कार्य को तेजी से अंजाम दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बैरिया चौक से लक्ष्मी चौक, इमलीचट्टी होते हुए धर्मशाला चौक तक स्पाइनल रोड तथा धर्मशाला चौक से टाउन थाना, तिलक मैदान, टावर चौक होते हुए अखाड़ाघाट पुल तक पेरीफेरल रोड का निर्माण होना है। स्पाइनल रोड पर 38.75 करोड़ तथा पेरीफेरल रोड पर 20.73 करोड़ रुपये खर्च होना है। निविदा के माध्यम से दोनों ही सड़कों के निर्माण का जिम्मा खोखर इंफ्रास्ट्रक्चर प्रा.लि. को दिया गया है। इसके अलावा 5.67 करोड़ की लागत से तीसरी सड़क टाउन थाना से कल्याणी होते हुए हरिसभा चौक बननी है। इसके निर्माण का जिम्मा लिली कंस्ट्रक्सन को दिया गया है।

तीनों स्मार्ट सड़कों के निर्माण के लिए आरसीडी, वन एवं बिजली विभाग से एनओसी लेना जरूरी है। आरसीडी ने एनओसी दे दी है, लेकिन बिजली व वन विभाग से अभी यह प्राप्त नहीं हुआ है। स्मार्ट सिटी कंपनी को सड़क के दोनों तरफ की जमीन से पेड़ों को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए अनुमति चाहिए। वहीं बिजली के तार को अंडर ग्राउंड्र करने एवं पोलों को शिफ्ट करने के लिए बिजली विभाग से एनओसी चाहिए। जहां तक कार्य के लिए चयनित एजेंसी का सवाल है तो वह संसाधनों के साथ काम करने को तैयार है। जैसे ही एनओसी मिलेगा एजेंसी तेजी से अपना काम शुरू कर देगी।

Input: Dainik Jagran