बिहार से एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के नडियार गांव से एक भीषण सड़क हादसे की खबर आ रही है। इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और 10 लोग घायल हो गये हैं और 4 कि मौत हो गई हैं। खबर की माने तो यह दुर्घटना मीनापुर के पानापुर ओपी के नडियार गांव के पास एनएच 28 पर हुई है। इस वक्त घायलों का ईलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है। वही मृतकों के डेड बॉडी को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी वेस्ट सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गायघाट से मोतीपुर क्षेत्र में बस से बारात आई थी और लौटते वक्त एक होटल पर बस रुकी हुई थी।
बताया जा रहा है कि बस के पीछे भी कुछ लोग खड़े थे।इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने खड़े लोगों को कुचल दिया और बस में भी जोरदार टक्कर मार दी।इसके बाद ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त होकर वही पलट गई।दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक और खलासी फरार हो गये हैं। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। NH 28 पर एक लेन में आवागमन बाधित है जिससे चालू करने में पुलिस जुटी हुई है।





No comments:
Post a Comment
Thanks 4 your comment