Showing posts with label Awadhesh Singh. Show all posts
Showing posts with label Awadhesh Singh. Show all posts
Saturday, July 04, 2020
विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह पाए गए कोरोना पॉजिटिव
पटना, एएन डेस्क
कोरोना महामारी से आज पूरा विश्व तबाह है। इसने आम लोगों का जनजीवन ही नही अपितु खास लोगो के जीवन को भी निशाना बना रखा है। भारत मे कई बड़े लोग इसके लपेटे में आ चुके है। बिहार का राजनीतिक गलियारा भी इस महामारी से अछूता नही रहा है। बिहार में कोरोना को लेकर के एक बड़ी खबर आई है। विधान परिषद के कार्यकारी सभापति कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके परिवार के कई और अन्य सदस्य भी पॉजिटिव पाए गए हैं। वही बता दे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1 जुलाई को एक मंच साझा किया था जिनके ठीक बगल में में विधान परिषद सभापति मौजूद थे। वहीं अवधेश नारायण सिंह के बगल में विधानसभा अध्यक्ष विजय चौधरी भी मौजूद थे। बिहार में अब तक कई नेता संक्रमित हो चुके हैं। इनमे राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद यादव, मंत्री विनोद सिंह, विधायक जीवेश मिश्रा और औरंगाबाद से कांग्रेसी विधायक आनंद शंकर शामिल है इसमें रघुवंश प्रसाद यादव व विनोद सिंह ठीक हो चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि कार्यकारी सभापति के अलावा उनकी पत्नी एवं उनके अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कुल 7 लोग पॉजिटिव मिले हैं, जबकि परिवार के दूसरे लोग और दूसरे करीबियों की रिपोर्ट का इंतजार अभी बाकी है। परिवार के करीबियों ने बताया कि सभी को पटना एम्स में भर्ती कराया गया है और इलाज चल रहा है।




