![]() |
| बिहार में लगा फिर से लॉकडाउन |
बिहार में लॉकडाउन की घोषणा के बाद पीआरडी के सचिव अनुपम कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए जानकारी दी कि राज्य मुख्यालय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल मुख्यालय, प्रखंड मुख्यालय और सूबे के सभी नगर निकायों में 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान रेलवे और विमान सेवा जारी रहेंगी। बसों का परिचालन बंद रहेगा। ऑटो, टैक्सी और रिक्शा का परिचालन बंद नहीं रहेगा। गृह विभाग इस संबंध में शीघ्र ही अधिसूचना जारी करेगा। 16 जुलाई से लगने जा रहे लॉकडाउन के दौरान इमरजेंसी सेवा को छोड़कर परिवहन सेवा, शॉपिंग मॉल, धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे। वहीं सब्जी और फलों की दुकानें सुबह और शाम को खुलेंगी लेकिन यदि किसी दुकानदारों को यह ध्यान रखना होगा कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पूरी तरह पालन हो रहा है या नहीं। राज्य की सीमाएं पूरी तरह से सील रहेंगी। बिहार की सीमा में आने जाने के लिए पास की जरूरत होगी।Lockdown to be imposed in the state from 16 to 31 July to curb the spread of #COVID19. Guidelines are being prepared: Bihar Deputy CM Sushil Kumar Modi (File pic) pic.twitter.com/sGz9AYicUO— ANI (@ANI) July 14, 2020
बता दें कि सोमवार को बिहार सरकार में ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वह दो दिन पहले जमालपुर विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर लौटे थे। दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राज्य के सभी 38 जिलों में सोमवार को 1116 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। इसके साथ ही, राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 17,421 हो गयी। वहीं, राज्य में एक डॉक्टर की भी संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में कोरोना संक्रमण से किसी डाक्टर की मौत का यह पहला मामला है। एम्स, पटना के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 54 वर्षीय डॉ अश्वनी नंदकुलियार की मौत हो गयी। वे गया में जेनरल फिजिशियन थे और निजी क्लीनिक चलाते थे। इसके साथ ही 9 संक्रमित मरीजों की मौत हो गयी।










