Showing posts with label Olympic 2020. Show all posts
Showing posts with label Olympic 2020. Show all posts
Thursday, July 29, 2021
Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक में भारत का दूसरा मेडल पक्का, भारत की बॉक्सर लवलीना दूसरे जीत के साथ पहुँची सेमीफाइनल में
न्यूज डेस्क।
टोकियो ओलंपिक में भारत का दूसरा मेडल पक्का होता दिख रहा है। इससे पहले महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है। भारत की महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन वेल्टरवेट कैटेगरी (64-69 किग्रा) के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इसके साथ उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है। यह उनका पहला ओलंपिक है। लवलीना ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से हराया। पहले राउंड में उन्हें बाई मिली थी, जबकि राउंड-16 के मुकाबले में उन्होंने जर्मनी की 35 साल की मुक्केबाज नेदिने एपेट्ज को 3-2 से हराया था।
लवलीना बोरगोहेन विश्व चैंपियनशिप में दो और एशियाई चैंपियनशिप में एक बार की कांस्य पदक विजेता हैं। लवलीना से पहले महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ओलंपिक इतिहास में सिर्फ दो महिला बॉक्सर ही मेडल जीत सकी हैं। वहीं पुरुष कैटेगरी में 2008 बीजिंग ओलंपिक में विजेंदर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।
Tags:
China,
india,
Japan,
Olympic 2020,
Sports




