ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label China. Show all posts
Showing posts with label China. Show all posts

Thursday, July 29, 2021

Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक में भारत का दूसरा मेडल पक्का, भारत की बॉक्सर लवलीना दूसरे जीत के साथ पहुँची सेमीफाइनल में


Tokyo Olympics 2020: ओलंपिक में भारत का दूसरा मेडल पक्का, भारत की बॉक्सर लवलीना दूसरे जीत के साथ पहुँची सेमीफाइनल में

न्यूज डेस्क।

टोकियो ओलंपिक में भारत का दूसरा मेडल पक्का होता दिख रहा है। इससे पहले महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने सिल्वर मेडल जीता है। भारत की महिला बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन वेल्टरवेट कैटेगरी (64-69 किग्रा) के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इसके साथ उनका कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का हो गया है। यह उनका पहला ओलंपिक है। लवलीना ने क्वार्टर फाइनल में चीनी ताइपे की निएन चिन चेन को 4-1 से हराया। पहले राउंड में उन्हें बाई मिली थी, जबकि राउंड-16 के मुकाबले में उन्होंने जर्मनी की 35 साल की मुक्केबाज नेदिने एपेट्ज को 3-2 से हराया था।


लवलीना बोरगोहेन विश्व चैंपियनशिप में दो और एशियाई चैंपियनशिप में एक बार की कांस्य पदक विजेता हैं। लवलीना से पहले महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम ने 2012 लंदन ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। ओलंपिक इतिहास में सिर्फ दो महिला बॉक्सर ही मेडल जीत सकी हैं। वहीं पुरुष कैटेगरी में 2008 बीजिंग ओलंपिक में विजेंदर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

Sunday, June 13, 2021

चीन में हुआ सबसे बड़ा हादसा, गैस पाइप लाइन फटने से 12 लोगो की मौत 138 लोग घायल



चीन से अभी सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां हुबेई प्रांत के शियान शहर (Shiyan City) में रविवार सुबह गैस पाइप फट गई। मध्य चीन के हुबेई प्रांत में रविवार को भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए हैं। विस्फोट झांगवान जिले के एक स्थानीय समुदायिक इलाके में सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर हुआ। चीन के सरकारी चैनल ‘सीजीटीएन-टीवी’ के मुताबिक, इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज दिखे और बड़े पैमाने पर मलबा हटाया जा रहा नजर आ रहा है।

हांगकांग में स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि विस्फोट शियान के यान्हू बाजार में हुआ। उस वक्त बाजार में काफी भीड़ थी। शहर के नगर निगम कार्यालय ने शुरू में कहा था कि घटना के बाद मलबे में कई लोग फंस गए थे। घटना के पीछे का कारण भी नहीं पता है। इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

खबरों के मुताबिक जिले में एक बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि वह अभी नहीं बता सकते कि कितने लोग मलबे में दबे हुए हैं और कितनों की मौत हुई है। इसके साथ ही घटना के पीछे का कारण भी नहीं पता है। इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा हैष जिसके बाद ही इनकी संख्या का पता चल सकेगाष मामले में अभी अधिक जानकारी का इंतजार है।

Wednesday, August 05, 2020

COVID-19 के बाद चीन में एक और नए वाइरस का हमला, अबतक 7 की गई जान 60 से अधिक संक्रमित


चीन के वुहान से बाहर निकली एक महामारी COVID19 से जहाँ दुनियां लड़ रही है, वही एक नए वायरस की एक और चौंकाने वाली खोज चिकित्सा अधिकारियों के बीच अलार्म बजा रही है।

चीनी दैनिक अखबार 'ग्लोबल टाइम्स' के अनुसार, एक नया प्रकार का वायरस, जो टिक-बाइट के माध्यम से प्रसारित होने की संभावना है, चीन में उभर रहा है।  रिपोर्ट में कहा गया है कि अभी तक इस अनसुने वायरस से कम से कम सात लोगों की जान जा चुकी है और 60 से अधिक लोग संक्रमित हो चुके हैं।