ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label World News. Show all posts
Showing posts with label World News. Show all posts

Friday, July 16, 2021

Afganistan: पुलित्जर अवार्ड से सम्मानित भारतीय पत्रकार की हत्या, तालिबान पर जताया शक



Afganistan: पुलित्जर अवार्ड से सम्मानित भारतीय पत्रकार की हत्या, तालिबान पर जताया शक

न्यूज़ डेस्क

प्रसिद्ध भारतीय अंतराष्ट्रीय फोटो जर्नलिस्ट दानिश सिद्धिकी की हत्या कर दी गई है। वो अफगानिस्तान में रिपोर्टिंग कर रहे थे। उन्हें फोटोग्राफी के लिए पुलित्जर अवार्ड भी मिला था। अफगानिस्तान के टीवी चैनल टोलो न्यूज के संपादक लोतफुल्ला नजफिदा ने Danish Siddiqui की मौत की पुष्टि की है। संपादक लोतफुल्ला नजफिदा ट्विटर पर यह जानकारी शेयर करते हुए लिखा है कि ''ये सुनकर गहरा आघात लगा है कि मेरे भारतीय दोस्त, पुलित्जर अवार्ड विजेता पत्रकार Danish Siddiqui की कंधार में हत्या कर दी गई है। वो अफगानिस्तान सुरक्षा बलों के साथ थे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि हम दोनों बीते सप्ताह ही मिले थे और उन्होंने मुझे अपने घर-परिवार और अपने बच्चों के बारे में जानकारी दी थी। Danish Siddiqui ने रोहिंग्या शरणार्थियों ले लेकर भारत में कोरोना महामारी के दौरान शानदार काम किया था।

अंतराष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स से जुड़े थे दानिश

दानिश सिद्दीकी अंतराष्ट्रीय न्यूज़ एजेंसी रॉयटर्स से जुड़े हुए थे और एक अरसे से अफगानिस्तान में रिपोर्टिंग कर रहे थे। Danish Siddiqui की मौत से भारतीय मीडिया जगत सकते में आ गया है. दानिश सिद्धिकी को फोटोग्राफी के लिए विश्वभर में सम्मानित पुलित्जर अवार्ड मिल चुका था।

तालिबानियों पर हत्या का शक, कारण पता नहीं

दानिश सिद्धिकी की हत्या के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों के मुताबिक तालिबान के आतंकियों ने कंधार में रिपोर्टिंग के दौरान दानिश सिद्धिकी की हत्या कर दी है। गौरतलब है कि अमेरिकी सेना की वापसी के साथ ही अफगानिस्तान में तालिबानी लड़ाके फिर सक्रिय हो गए हैं और कंधार प्रांत के अधिकांश हिस्से पर तालिबान ने कब्जा जमा लिया है। अफगानिस्तान की सेना कंधार को वापस हासिल करने की कोशिश कर रही है।

Sunday, June 13, 2021

चीन में हुआ सबसे बड़ा हादसा, गैस पाइप लाइन फटने से 12 लोगो की मौत 138 लोग घायल



चीन से अभी सबसे बड़ी खबर आ रही है। यहां हुबेई प्रांत के शियान शहर (Shiyan City) में रविवार सुबह गैस पाइप फट गई। मध्य चीन के हुबेई प्रांत में रविवार को भीषण गैस विस्फोट में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद कई लोग मलबे में दब गए हैं। विस्फोट झांगवान जिले के एक स्थानीय समुदायिक इलाके में सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर हुआ। चीन के सरकारी चैनल ‘सीजीटीएन-टीवी’ के मुताबिक, इंटरनेट मीडिया प्लेटफॉर्म वीबो पर प्रसारित तस्वीरों और वीडियो फुटेज में कई घर जमींदोज दिखे और बड़े पैमाने पर मलबा हटाया जा रहा नजर आ रहा है।

हांगकांग में स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने बताया कि विस्फोट शियान के यान्हू बाजार में हुआ। उस वक्त बाजार में काफी भीड़ थी। शहर के नगर निगम कार्यालय ने शुरू में कहा था कि घटना के बाद मलबे में कई लोग फंस गए थे। घटना के पीछे का कारण भी नहीं पता है। इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

खबरों के मुताबिक जिले में एक बाजार सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। अधिकारियों का कहना है कि वह अभी नहीं बता सकते कि कितने लोग मलबे में दबे हुए हैं और कितनों की मौत हुई है। इसके साथ ही घटना के पीछे का कारण भी नहीं पता है। इसके लिए जांच शुरू कर दी गई है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। अब मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम किया जा रहा हैष जिसके बाद ही इनकी संख्या का पता चल सकेगाष मामले में अभी अधिक जानकारी का इंतजार है।