ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Rakhi Sawant. Show all posts
Showing posts with label Rakhi Sawant. Show all posts

Sunday, June 21, 2020

राखी सावंत के कोख़ से पुनर्जन्म लेंगे सुशांत सिंह राजपूत, राखी ने कहा सपने में आये सुशांत


बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद जहाँ मीडिया में रोज़ नई नई बाते सामने आ रही है वही अब एक नई कहानी शुरू हो गई है।

जहाँ कंगना रनौत ने वीडियो के जरिये बॉलीवुड में हो रही नेपोटिज्म कि बखिया उखाड़ी है वही अब कहानी में एक नया ट्विस्ट आया है। बात दरअसल राखी सावंत के नए वीडियो से जुड़ा है। वैसे तो राखी सावंत आये दिन अपने नए नए ड्रामे से सुर्खियों में रहती है पर इस बार जिस ड्रामे के कारण वो सुर्खियों में है वो सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा है। बता दें कि वो पहले भी सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से कई वीडियो सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर चुकी है।

सुशांत लेंगे राखी सावंत के कोख़ से पुनर्जन्म

सोशल मीडिया पर उस वक़्त बवाल मच गया जब राखी सावंत ने अपना नया वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इस वीडियो में राखी सावंत ने कहा कि सुशांत उनके सपने में आये और कहा कि वह पुनर्जन्म लेंगे। राखी ने फिर कहा कि जब उसने सुशांत से पूछा कि वो कैसे पुनर्जन्म लेंगे तो इस सवाल के जवाब में सुशांत ने उसके (राखी सावंत) कोख़ से पुनर्जन्म लेने की बात कही।

सुशांत के फैंस ने लगाई राखी की क्लास

इस वीडियो के पोस्ट होते ही सुशांत के फैंस ने राखी की क्लास लगा दी। आक्रोश में आकर सुशांत के फैंस ने राखी को काफ़ी अपशब्द कहे। एक ने कहा की राखी कभी सुधर नही सकती। वही दूसरे यूजर ने लिखा कि किसी का बेटा मर गया है और इन लोगो को मज़ाक सूझ रहा है। एक यूजर ने तो अपना आपा खोते हुए लिखा कि किसी की मौत का मज़ाक उड़ाते हुए तुम्हे शर्म नही आती है क्या तुम इतनी नासमझ हो।