ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Sushant Singh Rajput Death. Show all posts
Showing posts with label Sushant Singh Rajput Death. Show all posts

Friday, July 31, 2020

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने को सभी दल साथ आये


पटना: बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के करीब 40 दिन के बाद पटना में दिवंगत अभिनेता के पिता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद बिहार की राजनीतिक पार्टियां भी एक साथ खड़ी नजर आ रही हैं. सभी पार्टियां एक स्वर में सुशांत के न्याय मिलने की बात कर रही है. इस मामले को पटना से मुंबई स्थानांतरित किए जाने को लेकर रिया चक्रवर्ती की ओर से दाखिल याचिका के बाद बिहार सरकार ने भी सर्वोच्च न्यायालय में कैविएट दाखिल किया है.
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि बिहार सरकार जरूर विरोध करेगी. यह न्यायिक प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी इस मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस मुंबई पुहंचकर मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरा देश सच जानना चाहती है और बिहार सरकार सच के साथ है.

इधर, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने बिहार सरकार द्वारा कैविएट दाखिल किए जाने को सही कदम बताते हुए कहा कि बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची है लेकिन वहां अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री सीबीआई जांच की मांग नकार चुके हैं, ऐसे में जब बिहार पुलिस जांच कर रही है तो मामला महाराष्ट्र लाने की व्यग्रता क्यों है. उन्होंने कहा कि भाजपा सुशांत मामले में उनके परिजनों के साथ है और कैविएट दर्ज की है. इस मामले की निष्पक्ष जांच और सीबीआई जांच होनी चाहिए.

इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललन कुमार ने कहा कि कांग्रेस भी सुशांत के परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए और पटना में जो प्राथमिकी दर्ज की गई है उसकी जांच बिहार पुलिस द्वारा ही की जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी रिया की ओर से दाखिल याचिका का विरोध करेगी. इधर, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव पटना के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में सच लाने के लिए संकल्पित है. प्रारंभ से ही राजद सुशांत के परिजनों के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि राजद सुशांत को न्याय दिलाकर रहेगी. (इनपुट IANS से भी)

Tuesday, July 28, 2020

sushant singh rajput death case: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवती पर दर्ज किया FIR


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पटना के राजीव नगर थाने में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई गई है.

रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ़्रेंड रही हैं. रजीव नगर के कार्यकारी थाना प्रभारी योगेंद्र रविदास ने बीबीसी से कहा कि रिया के ख़िलाफ़ एफ़आईआर सुशांत के पिता केके सिंह ने दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि यह एफ़आईआर 25 जुलाई को ही दर्ज कराई गई थी.

योगेंद्र ने कहा कि रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ सुशांत के पिता ने एफ़आईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकासने की बात कही है. ख़बर है कि पटना से पुलिस की एक टीम मुंबई गई है. समाचार एजेंसी एएनआई से पटना सेंट्रल ज़ोन के आईजी संजय सिंह ने भी एफ़आईआर की पुष्टि की है.


14 जून को सुशांत सिंह अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे, पुलिस का कहना था कि सुशांत ने आत्महत्या की है.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया उन लोगों में शामिल थीं, जिनसे मुंबई पुलिस ने पूछताछ की थी.

अभिनेता शेखर सुमण पूरे मामले में काफ़ी मुखर रहे हैं. उन्होंने भी ट्वीट कर कहा है कि सुशांत के परिवार वालों ने रिया के ख़िलाफ़ सेक्शन 306 आत्महत्या के लिए उकसाने और 340, 342 के तहत मुक़दमा दर्ज कराया है. शेखर सुमण ने यह भी कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने गृह मंत्री अमित शाह से पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी. रिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ''सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ़्रेंड हूं. सुशांत की मौत के एक महीने गुज़र गए. मुझे सरकार में पूरा भरोसा है. मैं चाहती हूं कि इस मामले में इंसाफ़ सुनिश्चित हो, इसलिए इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए. मैं बस ये जानना चाहती हूं कि सुशांत ने किस दबाव में इतना बड़ा क़दम उठाया.''

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने 27 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपने भाई को याद करते हुए दो पोस्ट की थीं.

इसमें से एक पोस्ट में श्वेता ने वॉट्सऐप चैट का एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया था. यह चैट सुशांत की मौत के महज़ चार दिन पहले का है.


श्वेता ने दो टुकड़ों में ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.

पहले अंश में उन्होंने सुशांत के बचपन की एक फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा, "मुझे हमेशा मेरे परिवार ने बताया कि मेरे माता-पिता एक बेटा चाहते थे. मेरी माँ की पहली संतान बेटा ही था लेकिन डेढ़ साल की उम्र में ही उसका निधन हो गया. मैं कभी भी अपने पहले भाई से नहीं मिल सकी. लेकिन मां-पापा दूसरे बेटे को लेकर काफ़ी आशावान थे. उन्होंने मन्नतें माँगीं और दो साल लगातार माँ भगवती की आराधना की. उन्होंने व्रत रखे, साधना की, पूजा की, हवन किए और धार्मिक जगहों पर भी गए और धार्मिक लोगों से भी मिले. लेकिन दिवाली के दिन मैं पैदा हो गई. माँ मुझे बहुत भाग्यशाली मानती थीं और कई बार लक्ष्मी कहकर पुकारती भी थीं. लेकिन उन्होंने अपनी साधना नहीं छोड़ी और एक साल बाद मेरे छोटे भाई का जन्म हुआ. वो शुरू से ही चार्मिंग था."

श्वेता ने इस नोट में आगे अपने और अपने भाई की स्ट्रॉग बॉन्डिंग का ज़िक्र किया है कि कैसे वो दोनों हमेशा साथ रहे.


श्वेता का दूसरा नोट यानी पार्ट-2

इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत के साथ वॉट्सऐप पर हुई बात का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. यह चैट 9-10 जून की है. श्वेता के इस चैट में लिखा है कि वो सुशांत को और अपनी बड़ी बहन रानी को अपने घर अमरीका बुला रही हैं. वो लिखती हैं कि तुम और रानी दी यहाँ आ जाओ.

जिसके जवाब में सुशांत लिखते हैं… बहुत मन करता है दी. इस चैट के चार दिन बाद ही ख़बर आई कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या कर ली है.

रिया ने सुशांत की मौत के एक महीने बाद इंस्टा पर की थी एक भावुक पोस्ट

सुशांत के निधन के एक महीना पूरा होने पर उनकी गर्ल फ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर 14 जुलाई को एक फ़ोटो पोस्ट की थी. फ़ोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गई थी. रिया ने फोटो के साथ एक नोट भी लिखा था.

रिया ने लिखा था, "अभी तक अपने जज्बातों पर काबू पाने के लिए जूझ रही हूँ. ख़ुद से लड़ रही हूँ. मेरे दिल में एक सूनापन आ गया है. तुम वो हो जिसने मुझे प्यार पर और प्यार की ताक़त पर भरोसा करना सिखाया. तुमने मुझे सिखाया कि कैसे गणित का एक छोटा सा फॉर्मूला ज़िंदगी को समझने में मदद करता है. मैंने तुमसे हर दिन सीखा है. मैं कभी यह बात नहीं मान पाऊंगी कि तुम अब यहां नहीं हो. मैं जानती हूं कि तुम अब ज़्यादा सुकून की ज़िंदगी जी रहे हो."

रिया ने लिखा, "चांद, तारे, आकाशगंगाएं ' इस वैज्ञानिक' का 'खुली बाहों से' स्वागत कर रही होंगी."

"अब तुम भी उन चमकते सितारों में से एक हो. मेरे शूटिंग स्टार मैं तुम्हारा इंतज़ार करूंगी और दुआ मांगूंगी कि तुम मेरे पास वापस आ जाओ. एक सुंदर इंसान जैसा हो सकता है तुम बिल्कुल वैसे ही थे, वो सबसे बड़ा अजूबा जो दुनिया ने देखा."

"मेरे शब्द तुम्हारे प्रति मेरे प्यार को व्यक्त करने में असमर्थ हैं और मेरे ख्याल से तुम्हारा मतलब भी यही था जब तुमने कहा था कि हमारा प्यार हम दोनों से परे है. तुमने हर चीज़ से खुले दिल से प्यार किया और अब तुमने मुझे दिखा दिया कि हमारा प्यार वाक़ई में कई गुना है. सुकून में रहना सुशी. तुम्हें खोए 30 दिन हुए हैं लेकिन तुम्हें ताउम्र प्यार करूंगी... हमेशा तुमसे जुड़कर. अनंत और उससे भी परे."

सुशांत की मौत पर अब तक परिवार वाले चुप ही रहे हैं. परिवार की तरफ़ से कोई बयान नहीं आया है. यह पहली बार है जब परिवार की तरफ़ से सुशांत की मौत के मामले में कोई क़दम उठाया गया है.

source: bbc hindi

Sunday, June 21, 2020

राखी सावंत के कोख़ से पुनर्जन्म लेंगे सुशांत सिंह राजपूत, राखी ने कहा सपने में आये सुशांत


बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद जहाँ मीडिया में रोज़ नई नई बाते सामने आ रही है वही अब एक नई कहानी शुरू हो गई है।

जहाँ कंगना रनौत ने वीडियो के जरिये बॉलीवुड में हो रही नेपोटिज्म कि बखिया उखाड़ी है वही अब कहानी में एक नया ट्विस्ट आया है। बात दरअसल राखी सावंत के नए वीडियो से जुड़ा है। वैसे तो राखी सावंत आये दिन अपने नए नए ड्रामे से सुर्खियों में रहती है पर इस बार जिस ड्रामे के कारण वो सुर्खियों में है वो सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा है। बता दें कि वो पहले भी सुशांत सिंह राजपूत के मौत के बाद से कई वीडियो सोशल मीडिया साइट पर अपलोड कर चुकी है।

सुशांत लेंगे राखी सावंत के कोख़ से पुनर्जन्म

सोशल मीडिया पर उस वक़्त बवाल मच गया जब राखी सावंत ने अपना नया वीडियो सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। इस वीडियो में राखी सावंत ने कहा कि सुशांत उनके सपने में आये और कहा कि वह पुनर्जन्म लेंगे। राखी ने फिर कहा कि जब उसने सुशांत से पूछा कि वो कैसे पुनर्जन्म लेंगे तो इस सवाल के जवाब में सुशांत ने उसके (राखी सावंत) कोख़ से पुनर्जन्म लेने की बात कही।

सुशांत के फैंस ने लगाई राखी की क्लास

इस वीडियो के पोस्ट होते ही सुशांत के फैंस ने राखी की क्लास लगा दी। आक्रोश में आकर सुशांत के फैंस ने राखी को काफ़ी अपशब्द कहे। एक ने कहा की राखी कभी सुधर नही सकती। वही दूसरे यूजर ने लिखा कि किसी का बेटा मर गया है और इन लोगो को मज़ाक सूझ रहा है। एक यूजर ने तो अपना आपा खोते हुए लिखा कि किसी की मौत का मज़ाक उड़ाते हुए तुम्हे शर्म नही आती है क्या तुम इतनी नासमझ हो।