सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि बिहार सरकार जरूर विरोध करेगी. यह न्यायिक प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी इस मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस मुंबई पुहंचकर मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरा देश सच जानना चाहती है और बिहार सरकार सच के साथ है.
इधर, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने बिहार सरकार द्वारा कैविएट दाखिल किए जाने को सही कदम बताते हुए कहा कि बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची है लेकिन वहां अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है.
उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी रिया की ओर से दाखिल याचिका का विरोध करेगी. इधर, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव पटना के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में सच लाने के लिए संकल्पित है. प्रारंभ से ही राजद सुशांत के परिजनों के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि राजद सुशांत को न्याय दिलाकर रहेगी. (इनपुट IANS से भी)




