ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label sushant singh rajput. Show all posts
Showing posts with label sushant singh rajput. Show all posts

Friday, July 31, 2020

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने को सभी दल साथ आये


पटना: बिहार की राजधानी पटना के रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के करीब 40 दिन के बाद पटना में दिवंगत अभिनेता के पिता द्वारा थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद बिहार की राजनीतिक पार्टियां भी एक साथ खड़ी नजर आ रही हैं. सभी पार्टियां एक स्वर में सुशांत के न्याय मिलने की बात कर रही है. इस मामले को पटना से मुंबई स्थानांतरित किए जाने को लेकर रिया चक्रवर्ती की ओर से दाखिल याचिका के बाद बिहार सरकार ने भी सर्वोच्च न्यायालय में कैविएट दाखिल किया है.
सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि बिहार सरकार जरूर विरोध करेगी. यह न्यायिक प्रक्रिया है. उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी इस मामले की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस मुंबई पुहंचकर मामले की जांच कर रही है. उन्होंने कहा कि इस मामले में पूरा देश सच जानना चाहती है और बिहार सरकार सच के साथ है.

इधर, सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रेमरंजन पटेल ने बिहार सरकार द्वारा कैविएट दाखिल किए जाने को सही कदम बताते हुए कहा कि बिहार पुलिस जांच के लिए मुंबई पहुंची है लेकिन वहां अपेक्षित सहयोग नहीं मिल रहा है.

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र सरकार के गृह मंत्री सीबीआई जांच की मांग नकार चुके हैं, ऐसे में जब बिहार पुलिस जांच कर रही है तो मामला महाराष्ट्र लाने की व्यग्रता क्यों है. उन्होंने कहा कि भाजपा सुशांत मामले में उनके परिजनों के साथ है और कैविएट दर्ज की है. इस मामले की निष्पक्ष जांच और सीबीआई जांच होनी चाहिए.

इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललन कुमार ने कहा कि कांग्रेस भी सुशांत के परिवार के साथ खड़ी है. उन्होंने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई जांच होनी चाहिए और पटना में जो प्राथमिकी दर्ज की गई है उसकी जांच बिहार पुलिस द्वारा ही की जानी चाहिए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस भी रिया की ओर से दाखिल याचिका का विरोध करेगी. इधर, युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अजीत यादव ने कहा कि हमारे नेता तेजस्वी यादव पटना के रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या मामले में सच लाने के लिए संकल्पित है. प्रारंभ से ही राजद सुशांत के परिजनों के साथ खड़ा है. उन्होंने कहा कि राजद सुशांत को न्याय दिलाकर रहेगी. (इनपुट IANS से भी)

Tuesday, July 28, 2020

sushant singh rajput death case: सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने रिया चक्रवती पर दर्ज किया FIR


अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में पटना के राजीव नगर थाने में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज कराई गई है.

रिया चक्रवर्ती सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ़्रेंड रही हैं. रजीव नगर के कार्यकारी थाना प्रभारी योगेंद्र रविदास ने बीबीसी से कहा कि रिया के ख़िलाफ़ एफ़आईआर सुशांत के पिता केके सिंह ने दर्ज कराई है. उन्होंने कहा कि यह एफ़आईआर 25 जुलाई को ही दर्ज कराई गई थी.

योगेंद्र ने कहा कि रिया चक्रवर्ती के ख़िलाफ़ सुशांत के पिता ने एफ़आईआर में पैसा ऐंठने और आत्महत्या के लिए उकासने की बात कही है. ख़बर है कि पटना से पुलिस की एक टीम मुंबई गई है. समाचार एजेंसी एएनआई से पटना सेंट्रल ज़ोन के आईजी संजय सिंह ने भी एफ़आईआर की पुष्टि की है.


14 जून को सुशांत सिंह अपने बांद्रा स्थित घर में मृत पाए गए थे, पुलिस का कहना था कि सुशांत ने आत्महत्या की है.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया उन लोगों में शामिल थीं, जिनसे मुंबई पुलिस ने पूछताछ की थी.

अभिनेता शेखर सुमण पूरे मामले में काफ़ी मुखर रहे हैं. उन्होंने भी ट्वीट कर कहा है कि सुशांत के परिवार वालों ने रिया के ख़िलाफ़ सेक्शन 306 आत्महत्या के लिए उकसाने और 340, 342 के तहत मुक़दमा दर्ज कराया है. शेखर सुमण ने यह भी कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है.

इससे पहले रिया चक्रवर्ती ने गृह मंत्री अमित शाह से पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी. रिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, ''सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ़्रेंड हूं. सुशांत की मौत के एक महीने गुज़र गए. मुझे सरकार में पूरा भरोसा है. मैं चाहती हूं कि इस मामले में इंसाफ़ सुनिश्चित हो, इसलिए इसकी जांच सीबीआई से कराई जाए. मैं बस ये जानना चाहती हूं कि सुशांत ने किस दबाव में इतना बड़ा क़दम उठाया.''

सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह ने 27 जुलाई को इंस्टाग्राम पर अपने भाई को याद करते हुए दो पोस्ट की थीं.

इसमें से एक पोस्ट में श्वेता ने वॉट्सऐप चैट का एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया था. यह चैट सुशांत की मौत के महज़ चार दिन पहले का है.


श्वेता ने दो टुकड़ों में ये पोस्ट इंस्टाग्राम पर शेयर की थी.

पहले अंश में उन्होंने सुशांत के बचपन की एक फ़ोटो शेयर करते हुए लिखा, "मुझे हमेशा मेरे परिवार ने बताया कि मेरे माता-पिता एक बेटा चाहते थे. मेरी माँ की पहली संतान बेटा ही था लेकिन डेढ़ साल की उम्र में ही उसका निधन हो गया. मैं कभी भी अपने पहले भाई से नहीं मिल सकी. लेकिन मां-पापा दूसरे बेटे को लेकर काफ़ी आशावान थे. उन्होंने मन्नतें माँगीं और दो साल लगातार माँ भगवती की आराधना की. उन्होंने व्रत रखे, साधना की, पूजा की, हवन किए और धार्मिक जगहों पर भी गए और धार्मिक लोगों से भी मिले. लेकिन दिवाली के दिन मैं पैदा हो गई. माँ मुझे बहुत भाग्यशाली मानती थीं और कई बार लक्ष्मी कहकर पुकारती भी थीं. लेकिन उन्होंने अपनी साधना नहीं छोड़ी और एक साल बाद मेरे छोटे भाई का जन्म हुआ. वो शुरू से ही चार्मिंग था."

श्वेता ने इस नोट में आगे अपने और अपने भाई की स्ट्रॉग बॉन्डिंग का ज़िक्र किया है कि कैसे वो दोनों हमेशा साथ रहे.


श्वेता का दूसरा नोट यानी पार्ट-2

इस पोस्ट में उन्होंने सुशांत के साथ वॉट्सऐप पर हुई बात का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. यह चैट 9-10 जून की है. श्वेता के इस चैट में लिखा है कि वो सुशांत को और अपनी बड़ी बहन रानी को अपने घर अमरीका बुला रही हैं. वो लिखती हैं कि तुम और रानी दी यहाँ आ जाओ.

जिसके जवाब में सुशांत लिखते हैं… बहुत मन करता है दी. इस चैट के चार दिन बाद ही ख़बर आई कि सुशांत सिंह ने आत्महत्या कर ली है.

रिया ने सुशांत की मौत के एक महीने बाद इंस्टा पर की थी एक भावुक पोस्ट

सुशांत के निधन के एक महीना पूरा होने पर उनकी गर्ल फ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती ने इंस्टाग्राम पर 14 जुलाई को एक फ़ोटो पोस्ट की थी. फ़ोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही वायरल हो गई थी. रिया ने फोटो के साथ एक नोट भी लिखा था.

रिया ने लिखा था, "अभी तक अपने जज्बातों पर काबू पाने के लिए जूझ रही हूँ. ख़ुद से लड़ रही हूँ. मेरे दिल में एक सूनापन आ गया है. तुम वो हो जिसने मुझे प्यार पर और प्यार की ताक़त पर भरोसा करना सिखाया. तुमने मुझे सिखाया कि कैसे गणित का एक छोटा सा फॉर्मूला ज़िंदगी को समझने में मदद करता है. मैंने तुमसे हर दिन सीखा है. मैं कभी यह बात नहीं मान पाऊंगी कि तुम अब यहां नहीं हो. मैं जानती हूं कि तुम अब ज़्यादा सुकून की ज़िंदगी जी रहे हो."

रिया ने लिखा, "चांद, तारे, आकाशगंगाएं ' इस वैज्ञानिक' का 'खुली बाहों से' स्वागत कर रही होंगी."

"अब तुम भी उन चमकते सितारों में से एक हो. मेरे शूटिंग स्टार मैं तुम्हारा इंतज़ार करूंगी और दुआ मांगूंगी कि तुम मेरे पास वापस आ जाओ. एक सुंदर इंसान जैसा हो सकता है तुम बिल्कुल वैसे ही थे, वो सबसे बड़ा अजूबा जो दुनिया ने देखा."

"मेरे शब्द तुम्हारे प्रति मेरे प्यार को व्यक्त करने में असमर्थ हैं और मेरे ख्याल से तुम्हारा मतलब भी यही था जब तुमने कहा था कि हमारा प्यार हम दोनों से परे है. तुमने हर चीज़ से खुले दिल से प्यार किया और अब तुमने मुझे दिखा दिया कि हमारा प्यार वाक़ई में कई गुना है. सुकून में रहना सुशी. तुम्हें खोए 30 दिन हुए हैं लेकिन तुम्हें ताउम्र प्यार करूंगी... हमेशा तुमसे जुड़कर. अनंत और उससे भी परे."

सुशांत की मौत पर अब तक परिवार वाले चुप ही रहे हैं. परिवार की तरफ़ से कोई बयान नहीं आया है. यह पहली बार है जब परिवार की तरफ़ से सुशांत की मौत के मामले में कोई क़दम उठाया गया है.

source: bbc hindi

Saturday, July 25, 2020

Dil Bechara Movie Review: आखिरी फ़िल्म में भी सुशांत सिंह राजपूत सीखा गए ज़िंदगी जीने का सलीका


"हो जाओ गर तनहा कभी तो मेरा नाम याद रखनामुझे याद हैं सितम तेरे , तू मेरा प्यार याद रखना"

ये कोई शायरी नही ये वो जज़्बात है जो शायद सुशांत आज हमसे कही न कही कह रहे होंगे। जी हां आज भले ही सुशांत सिंह राजपूत हमारे बीच नही है पर उनकी याद हमेशा हमारे दिल मे रहेगी। आज सुशांत के गुज़रे हुए महीनों हो गए। अब वो हमें बस अपनी बेहतरीन कलाकारियो में दिखेंगे। उन्होंने भले ही एक दर्जन फिल्मे की हो पर उन्होंने उतनी सी फिल्मो में ही हमे ज़िंदगी के कई अलग अलग रंगों से रूबरू करवा दिया। कल यानी 24 जुलाई 2020 को वो हमसे आखिरी बार जी हां आखिरी बार रूबरू हुए। वो हमसे अंतिम बार विदा होने को फिर से मिले। हम बात कर रहे है उनकी अंतिम फ़िल्म 'दिल बेचारा' की। 'दिल बेचारा' किसने जाना था कि यह फ़िल्म उनकी आखिरी फ़िल्म होगी। वो अपने आखिरी फ़िल्म में भी हमे ज़िंदगी को ज़िंदादिली से जीना सीखा गए पर विडंबना यह है कि वो खुद इस जंग से हार गए। आज भी जब हम ये देखते है कि जिस इंसान ने अपने ज़िन्दगी में वो तमाम चीज़े हासिल कर ली थी जिसकी उसे तम्मना थी तो आखिर में क्यों उस शख्स ने वो कदम उठाया जिसकी किसी ने कभी कल्पना ही नही की थी। खैर छोड़िये आइये हम बात करते है सुशांत सिंह राजपूत की अंतिम फ़िल्म 'दिल बेचारा' की

सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा रिलीज हो गई है। इस फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैन्स चाहते थे कि यह फिल्म थिएटर पर रिलीज हो, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सभी थिएटर्स बंद हैं और इसी वजह से फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया गया। खास बात यह है कि फिल्म को देखने के लिए किसी को भी हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन नहीं लेना। नॉन सब्सक्राइबर्स भी इस फिल्म को फ्री में देख सकेंगे।


फिल्म:- दिल बेचारा

स्टार कास्ट और क्रू:- सुशांत सिंह राजपूत, संजना सांघी,स्वास्तिका मुखर्जी, साश्वता चटर्जी


ये तो वो नाम है जो इस फ़िल्म के लीड रोल में है। वैसे इस फ़िल्म की कहानी कुल 18 छोटे बड़े किरदारों के साथ मिल कर बुनी गई है आइये रूबरू होते है उन तमाम किरदारों से।

1. सुशांत सिंह राजपूत (इमानुअल राजकुमार जूनियर/मैनी) 2. संजना सांघी (किजी बासु) 3. साहिल वैध (जगदीश पांडे/ जेपी) 4. सास्वता चटर्जी (मि. बासु) 5. स्वास्तिका मुखर्जी ( मिसेज बासु) 6. सुनीत टंडन (डॉ झा) 7. सैफ अली खान (अभिमन्यु वीर) 8. मिशेल मुथु (मैनी के पिता) 9. रजि विजय सारथी (मैनी की माँ) 10. सुब्बलक्ष्मी (मैनी की नानी) 11. फर्नाइता जिजाना (फौजी) 12. दुर्गेश कुमार (रिक्शा चालक) 13. सलोनी मेहता (मिसेज दमानिया) 14. अनंदिता सरकार (मिसेज डि कोस्टा) 15. निमिषा डीन (कॉलेज फ्रेंड) 16. राकेश क्रूष्णा जोशी (राकेश) 17. ऋत्विक जोशी (ग़ज़ल गायक) 18. सौरव खुराना (रोगी)


कहानी की शुरुआत:-

कहानी की शुरुआत होती है कीजी बासु यानि संजना सांघी के नैरेशन के साथ झारखंड के जमशेदपुर में कहानी की शुरुआत होती है। किजी बासु अपनी माँ व पिता के साथ रहती है। पिता जिनकी सुबह हो या शाम जानवरो के साथ शुरू व उन्ही के साथ खत्म होती है यानी वो जियोग्राफिकल चैनल देखना पसंद करते हैं। वही किजी की माँ को सिर्फ खाना खिलाना पसंद है। उनका मानना है कि चाहे कितना भी खाना खालो बिना सोन्देश के खाना पूरा हो नही सकता है, क्योंकि सोन्देश के बिना कोई भी बंगाली पूरा नही होता है। वही किजी वो लड़की है जिसकी ज़िंदगी सिर्फ दवाइयों और उसके पुष्पेंदर यानी ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ही शुरू होती है। वो एक कैंसर पीड़ित लड़की है जो अपने आप मे ही सिमटी रहती हैं। अपने सारे दुखो को बस अपने अंदर ही रखना उसे पसंद है। लेकिन उसकी जिंदगी में तब एक बदलाव होता है जब उसका सामना इमेनुअल राजकुमार जूनियर उर्फ मैनी यानी सुशांत सिंह राजपूत से होती है। मैनी के आने के बाद कीजी की लाइफ बदल जाती है। मैनी, कीजी के हर सपने को पूरा करने की कोशिश करता है। दोनों के बीच सब अच्छा चल रहा होता है कि तभी कुछ ऐसा होता है जिसके बाद कहानी में एक टर्न आता है। अब वो टर्न क्या है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी।


रिव्यू

सुशांत के फैन्स जो उनके निधन से दुखी थे, वे सुशांत को स्क्रीन पर देखकर खुश होंगे क्योंकि अपनी आखिरी फिल्म में सुशांत ने जिंदगी से जुड़ी कई बड़ी सीख सिखाई। सुशांत ने मैनी का किरदार बहुत अच्छे से निभाया जैसे कि ये किरदार सिर्फ उनके लिए बना है। सुशांत के एक्सप्रेशन, डायलॉग डिलिवरी सब परफेक्ट हैं। 

वहीं कीजी का किरदार निभा रहीं संजना सांघी ने भी शानदार परफॉर्मेंस दी है। संजना ने हर सीन में अपना बेस्ट दिया है। वहीं कीजी की मां और पापा का किरदार निभा रहे स्वास्तिका मुखर्जी और साश्वता चटर्जी ने भी अपना पार्ट अच्छे से निभाया। सैफ अली खान ने फिल्म में कैमियो किया है। भले ही वह सिर्फ कुछ मिनट के लिए स्क्रीन पर आए, लेकिन उन्होंने उन कुछ मिनटों में ही अपनी छाप छोड़ दी।


मुकेश छाबड़ा ने इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया है और मानना पड़ेगा कि पहली फिल्म के हिसाब से मुकेश ने काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने इस छोटी और प्यारी कहानी को परदे पर अच्छे से दिखाया है। फिल्म के कुछ डायलॉग्स बहुत अच्छे हैं।  

मुकेश छाबड़ा ने इस फिल्म के जरिए डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू किया है और मानना पड़ेगा कि पहली फिल्म के हिसाब से मुकेश ने काफी अच्छा काम किया है। उन्होंने इस छोटी और प्यारी कहानी को परदे पर अच्छे से दिखाया है। फिल्म के कुछ डायलॉग्स बहुत अच्छे हैं।  


क्यों देखें

सुशांत और संजना की बेहतरीन एक्टिंग और साथ ही जिंदगी को लेकर जो सुशांत ने सीख दी है उसके लिए आपको यह फिल्म देखनी चाहिए।


Thursday, June 25, 2020

Sushant Singh Rajput Death: बिहार में नहीं चलेंगी सलमान खान, आलिया भट्ट, करण जौहर की फिल्में


पटना, जेएनएन। Sushant Singh Rajput Death: सुशांत सिंह राजपूत की असामयिक मृत्यु ने न केवल उनके परिवार और करीबी दोस्तों को झकझोर दिया है, बल्कि देश के साथ ही पूरे बिहार के लोगों के मन को भी विचलित कर दिया है। युवा प्रतिभाशाली और बॉलीवुड का चमकता सितारा जिसे ऊंचाईयां छूनी थीं वो बुझ गया है। बिहार के रहनेवाले अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई के बांद्रा स्थित अपार्टमेंट के फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी, जिसके बारे में सुनकर लोगों को अबतक विश्वास नहीं हो रहा है। 

बिहार में नहीं चलेंगी सलमान खान, आलिया भट्ट और करण जौहर की फिल्में

जहां उनके करीबी दोस्त सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर अपना दुख प्रकट कर रहे हैं, वहीं सुशांत के प्रशंसकों ने बॉलीवुड सेलेब्स के खिलाफ सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म को लेकर हंगामा शुरू कर दिया है। लोगों का गुस्सा इतना ज्यादा देखा जा रहा है कि बिहार में एक तरफ जहां करण जौहर के साथ सलमान खान और आलिया भट्ट जैसे कलाकारों के पुतले जलाए गए थे, वहीं अब राज्य के लोगों ने सलमान खान, आलिया भट्ट, करण जौहर जैसे अभिनेताओं और निर्देशकों की फिल्मों पर प्रतिबंध लगाने का संकल्प लिया है।

बॉलीवुड में कई तरह की परेशानियां झेल रहे सुशांत 

मात्र 34 साल की उम्र में आत्महत्या करने वाले सुशांत सिंह राजपूत को बॉलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली युवा अभिनेताओं में जाना जाता था और उनकी सुसाइड के बाद कई बातें सामने आई हैं कि वो डिप्रेशक का शिकार थे और बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद के कारण वो परेशानियां झेल रहे थे।

सुशांत के अपने जीवन को समाप्त करने के कठोर निर्णय के पीछे के कारणों में सबसे वास्तविक कारण नेपोटिज्म को माना जा रहा है। अब प्रशंसक सुशांत की पिछली फिल्म 'दिल बेखर' के निर्माताओं से भी अनुरोध कर रहे हैं कि वह प्रतिभाशाली अभिनेता के लिए एक श्रद्धांजलि के रूप में डिजिटल मंच के बजाय सिनेमाघरों में इसे रिलीज करें। फैंस का कहना है कि यह ऐक्टर के लिए श्रद्धांजलि होगी। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत आखिरी बार फिल्म 'छिछोरे' में नजर आए थे। 

सुशांत की आखिरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आ गई है जिसमें कहा गया है कि उन्होंने आत्महत्या ही की थी, उनकी हत्या नहीं की गई थी। लेकिन सुशांत की मौत के पीछे की कई वजहें हैं, उन्होंने सुसाइड से पहले कितना दर्द झेला होगा, ये उनके बारे में जानकर अब पता चलता है। 

Source: Jagran.com

Tuesday, June 23, 2020

अब शाहरुख खान पर लगा नेपोटिज्म का आरोप, इंदर कुमार की पत्नी ने लगाए आरोप


जब से सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई है तब से बॉलीवुड की गलियारों में एक भूचाल सा आ गया है। आये दिन कोई नया बखेड़ा खड़ा होता जा रहा है। शुरुआत में करण जौहर, यश राज बैनर,एकता कपूर, संजय लीला भंसाली, और सलमान खान पर नेपोटिज्म और खेमेबाज़ी के गभीर आरोप लगे साथ ही साथ इन सभी पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया। इस कड़ी में अब उस शख्स पर आरोप लगाए गए है जिसका नाम सुनते ही आपके होश उड़ जाएंगे। इस बार इस कड़ी में बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान पर आरोप लगे है और ये आरोप लगया है बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता इंदर कुमार  की पत्नी पल्लवी सर्राफ ने।    इंदर कुमार बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता थे उनका निधन हर्दयगति रुक जाने से सन 2017 को हुई थी। 


पल्लवी ने लिखा, 'इन दिनों हर कोई वंशवाद की बात कर रहा है। सुशांत सिंह राजपूत की तरह मेरे पति ने भी अपने दम पर नाम कमाया था। 90 के दशक में वह अपने करियर के शीर्ष पर थे। मुझे याद है कि निधन से पहले वे दो लोगों के पास काम मांगने गए थे। वह पहले से ही छोटे-मोटे प्रोजेक्ट कर रहे थे लेकिन वह अपनी शुरुआत की तरह बड़ी फिल्में चाहते थे। वह करण जौहर के पास गए। मैं भी उनके साथ थी। मेरे सामने यह सब हुआ।

पल्लवी ने लिखा, उन्होंने हमें दो घंटे इंतजार कराया। इसके बाद उनकी मैनेजर गरिमा ने कहा कि करन व्यस्त हैं। फिर भी हमने इंतजार किया और जब वह बाहर आए तो उन्होंने इंदर से गरिमा के संपर्क में रहने के लिए कहा। उन्होंने इंदर से कहा कि फिलहाल उनके पास इंदर के लिए कोई काम नहीं है। इंदर ने यही किया। अगले 15 दिन तक उनका फोन उठाया गया और कहा गया कि फिलहाल कोई काम नहीं है। इसके बाद इंदर को ब्लॉक कर दिया गया।'

पल्लवी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि ऐसा ही व्यवहार इंदर के साथ शाहरुख खान की ओर से भी किया गया। उन्होंने लिखा, 'वह इंदर से मिले और कहा कि एक सप्ताह में फोन करेंगे। फिलहाल कोई काम नहीं है। यह सब फिल्म 'जीरो' के सेट पर हुआ। बाद में उन्हें उनकी मैनेजर पूजा के संपर्क में बने रहने के लिए कहा गया। लेकिन उसने भी वही किया, जो गरिमा ने किया था। क्या कोई कल्पना कर सकता है कि इन दो बड़े प्रोडक्शन हाउस के पास कोई काम नहीं होगा? करन जौहर ने कई बार कहा है कि वे स्टार के साथ काम करते हैं। खैर मेरे पति भी स्टार थे। लोग आज भी उनके काम को याद करते हैं।'

पल्लवी ने अपनी इस लंबी पोस्ट में एक सवाल भी उठाया है। उन्होंने लिखा है कि आखिर इन बड़े लोगों को हुनर की मदद करने में क्या परेशानी है? उन्हें किस बात का डर है? उन्होंने लिखा, 'हम बस यही कह सकते हैं, ये बुरे इंसान हैं, जो अच्छे होने का दिखावा करते हैं। वंशवाद पर रोक लगनी चाहिए। लोग मर रहे हैं और ये बड़े लोग अब भी इसके प्रभाव को नहीं समझ रहे हैं। सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। 'इंदर कुमार को हिंदी सिनेमा में 'गजगामिनी' और 'खिलाड़ियों का खिलाड़ी' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने दबंग अभिनेता सलमान खान के साथ उनकी हिट फिल्म 'वांटेड' में भी उनके दोस्त का किरदार निभाया है। इसके वह अलावा सलमान के साथ 'तुमको ना भूल पाएंगे' और 'कहीं प्यार ना हो जाए' जैसे फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।