ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label earthquake in sonipat. Show all posts
Showing posts with label earthquake in sonipat. Show all posts

Sunday, June 20, 2021

Earthquake: अरुणांचल व मणिपुर में आया भूकंप का झटका 1 घंटे में दो जगह डोली धरती


नई दिल्‍ली.देश के कई हिस्सो में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है। शुक्रवार और शनिवार को आए भूकंप के बाद रविवार देर रात भी मणिपुर (Manipur) और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप में किसी भी तरह की नुकसान होने की खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी (NCS) के अनुसार रविवार देर रात करीब 1:22 बजे मणिपुर के शिरुई गांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसकी तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.6 मापी गई। वहीं इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में देर रात 1:02 बजे भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.1 दर्ज की गई। आपको बता दे कि इन दोनों ही जगह से अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दें कि असम में शुक्रवार देर रात 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। पूर्वोत्तर क्षेत्र में 24 घंटे में यह पांचवां भूकंप था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक रिपोर्ट में कहा था कि भूकंप देर रात एक बजकर सात मिनट पर आया और उसका केंद्र सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर के पास 30 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था।

राज्य में शुक्रवार को दो और बार भूकंप आया था जिसमें से एक 4.1 तीव्रता का भूकंप था और इनके केंद्र भी सोनितपुर जिले में थे। असम के अलावा शुक्रवार को मणिपुर के चंदेल जिले में भी तीन तीव्रता का भूकंप आया और 2.6 तीव्रता का एक अन्य भूकंप भी आया जिसका केंद्र मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स जिले में था।