ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label earthquake. Show all posts
Showing posts with label earthquake. Show all posts

Sunday, June 20, 2021

Earthquake: अरुणांचल व मणिपुर में आया भूकंप का झटका 1 घंटे में दो जगह डोली धरती


नई दिल्‍ली.देश के कई हिस्सो में लगातार भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे है। शुक्रवार और शनिवार को आए भूकंप के बाद रविवार देर रात भी मणिपुर (Manipur) और अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि इस भूकंप में किसी भी तरह की नुकसान होने की खबर नहीं है।

नेशनल सेंटर फॉर सीस्‍मोलॉजी (NCS) के अनुसार रविवार देर रात करीब 1:22 बजे मणिपुर के शिरुई गांव में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इसकी तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.6 मापी गई। वहीं इससे पहले अरुणाचल प्रदेश के पांगिन में देर रात 1:02 बजे भूकंप रिकॉर्ड किया गया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्‍टर स्‍केल पर 3.1 दर्ज की गई। आपको बता दे कि इन दोनों ही जगह से अभी तक किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।

बता दें कि असम में शुक्रवार देर रात 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। पूर्वोत्तर क्षेत्र में 24 घंटे में यह पांचवां भूकंप था. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक रिपोर्ट में कहा था कि भूकंप देर रात एक बजकर सात मिनट पर आया और उसका केंद्र सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर के पास 30 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था।

राज्य में शुक्रवार को दो और बार भूकंप आया था जिसमें से एक 4.1 तीव्रता का भूकंप था और इनके केंद्र भी सोनितपुर जिले में थे। असम के अलावा शुक्रवार को मणिपुर के चंदेल जिले में भी तीन तीव्रता का भूकंप आया और 2.6 तीव्रता का एक अन्य भूकंप भी आया जिसका केंद्र मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स जिले में था।

Monday, April 05, 2021

Earthquake: बिहार समेत देश के कई राज्यो में आये भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर मापी गई 5.4 की तीव्रता


जहां देश एक ओर कोरोना के दूसरे स्ट्रेन से लड़ रहा है। वही आज एक बार फिर आये भूकंप ने शहरवासियों को डरा दिया। रात 8 बजकर 49 मिनट पर आए इस भूकंप का रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 मापी गई। भूकंप का प्रमुख केंद्र सिक्किम-भूटान बॉर्डर था। इस भूकंप का असर पटना सहित कई जिलों में देखने को मिला।

खासकर सीमांचल के इलाके जिसमे भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज व मधेपुरा में लोगो ने इसे महसूस किया। यह जलजला तकरीबन 4 सेकेंड का बताया जा रहा है। इसमे किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नही आई। हालांकि पटना के बेली रोड, बोरिंग रोड, आशियाना समेत मोहल्लो में लोग घरों से बाहर दिखे।

यह भूकंप केवल बिहार में ही नही अपितु पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के कई राज्यों में भी समान रूप से महसूस किए गए। 

दूसरे राज्यो की बात करे तो सिक्किम, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश दार्जिलिंग समेत उत्तर बंगाल के कई जिलों में भी यह झटके महसूस किए गए। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप प्रभावित राज्यो के मुख्यमंत्रियों से पीएम ने की बात

बिहार समेत सिक्किम व असम के मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात कर हालात का जायजा लिया। 

यह है साल का दूसरा भूकंप का झटका

बिहारवासियों के लिए यह साल का दूसरा भूकंप का झटका रहा। इसके पहले बीते 15 फरवरी को बिहारवासियों ने साल का पहला झटका महसूस किया था।
उस वक़्त आये भूकंप का केंद्र नालंदा से 20 किलोमीटर दूर था। संयोग की बात कहे तो फरवरी में आये भूकंप व आज के आये भूकंप का दिन एक ही रहा यानी सोमवार।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भूकंप से हुई नुकसान की अविलंब जांच की बात कही

बिहार में आये भूकंप को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए इससे हुई नुकसान की अविलंब जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र में भूकंप से किसी प्रकार की हुई क्षति का अविलंब आकलन करा लें और स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि लोगों को सतर्क एवं सचेत रहने के लिए भी समुचित करवाई सुनिश्चित करें।

Sunday, June 21, 2020

Earthquake: मिज़ोरम में आया भूकंप का झटका, 5.3 तीव्रता मापी गई

मिजोरम में सोमवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. मिजोरम के चमफाई जिले में सोमवार सुबह 4 बजकर 10 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता 5.3 रही. अभी किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है. भूकंप का केंद्र चमफाई जिले में जमीन से 20 किलोमीटर नीचे रहा.
इससे पहले 21 जून को असम, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई. मिजोरम के आइजोल जिले में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा था. शाम करीब 4.16 बजे असम में गुवाहाटी समेत कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे.

Sunday, November 11, 2018

Uttarakhand: पिथौड़ागढ़ में भूकंप के दो बड़े झटके, अबतक जानमाल की कोई हानि नहीं



उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में आज दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका करीब 12: 38 मिनट पर आया। इसके बाद 12:45 बजे दोबारा तेज झटके महसूस हुए। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार केवल एक बार ही भूकंप महसूस हुआ। जबकि लोगों का कहना है कि दोबारा भी झटके महसूस हुए हैं।

इस दौरान धारचूला और अस्कोट में लोगों के घरों में सामान तक गिर गए। जिसके बाद लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल गए। मौसम केंद्र के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5 मैग्नीट्यूड थी। वहीं इसका केंद्र नेपाल था। इसकी गहराई 10 किमी तक थी।    आपदा नियंत्रण विभाग के अनुसार अभी तक कहीं भी जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। बता दें कि हाल ही में उत्तरकाशी जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप की तीव्रता 3.2 मैग्निट्यूड मापी गई थी।