ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label narendra modi. Show all posts
Showing posts with label narendra modi. Show all posts

Sunday, July 25, 2021

Mann Ki Baat: ओलम्पिक से कारगिल विजय दिवस तक, पीएम मोदी ने क्या क्या कहा, जाने , 'मन की बात' की 10 बड़ी बात


Highlights प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 79वें भाग के तहत देशवासियों को किया संबोधित पीएम मोदी ने इस दौरान ओलंपिक खेलों का जिक्र करते हुए देशवासियों से भारतीय खिलाड़ियों को चीयर करने को कहा पीएम मोदी ने कारगिल विजय दिवस और करीब आ रहे स्वतंत्रता दिवस का भी जिक्र किया

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' कार्यक्रम में रविवार को देशवासियों से ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों के लिए चीयर करने और उनका उत्साह बढ़ाने को कहा।

साथ ही पीएम मोदी ने 26 जुलाई के कारगिल विजय दिवस का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस का भी जिक्र किया और कहा कि भारत आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है।प्रधानमंत्री मोदी ने साथ ही देशवासियों से आह्वान किया कि जिस प्रकार देश की आजादी के लिए सभी लोग एकजुट हो गए थे उसी प्रकार सभी को देश के विकास के लिए एकजुट होना है।

मन की बात में पीएम नरेंद्र मोदी की बड़ी बातें

1. दो दिन पहले की अद्भुत तस्वीरें, यादगार पल, अब भी मेरी आंखों के सामने हैं। टोक्यो ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ियों को तिरंगा लेकर चलता देखकर मैं ही नहीं, पूरा देश ही रोमांचित हो उठा। पूरे देश ने जैसे अपने इन योद्धाओं से कहा- विजयी भवः, विजयी भवः

2. जब ये खिलाड़ी भारत से गए थे, तो मुझे भी इनसे गप-शप करने का, उनके बारे में जानने का और देश को बताने का अवसर मिला था। ये खिलाड़ी जीवन की अनेक चुनौतियों को पार करके यहां पहुंचे हैं।

3. जो देश के लिए तिरंगा उठाता है, उसके सम्मान में, भावनाओं से भर जाना स्वाभाविक ही है। कल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भी है। कारगिल का युद्ध भारत की शौर्य और संयम का ऐसा प्रतीक है, जिसे पूरी दुनिया ने देखा है।

4. इस बार 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। ये हमारा बहुत बड़ा सौभाग्य है कि जिस आजादी के लिए देश ने सदियों का इंतजार किया, उसके 75 वर्ष होने के हम साक्षी बन रहे हैं।

5. आजादी के 75 साल मनाने के लिए 12 मार्च को बापू के साबरमती आश्रम से 'अमृत महोत्सव' की शुरुआत हुई थी। कितने ही स्वाधीनता सेनानी और महापुरुष हैं, जिन्हें अमृत महोत्सव में देश याद कर रहा है। सरकार और सामाजिक संगठनों की तरफ से भी लगातार इससे जुड़े कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।

6. 'अमृत महोत्सव' किसी सरकार का, किसी राजनीतिक दल का कार्यक्रम नहीं है। यह कोटि-कोटि भारतवासियों का कार्यक्रम है।

7. रोज के काम करते हुए भी हम राष्ट्र निर्माण कर सकते हैं, जैसे- वोकल फॉर लोकल। हमारे देश के स्थानीय उद्यमियों, कलाकारों, शिल्पकारों, बुनकरों को समर्थन देना, हमारे सहज स्वभाव में होना चाहिए।

8. देश के ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में, हैंडलूम कमाई का बहुत बड़ा साधन है। ये ऐसा क्षेत्र है जिससे लाखों महिलाएं, लाखों बुनकर, लाखों शिल्पी जुड़े हुए हैं। आपके छोटे-छोटे प्रयास बुनकरों में एक नई उम्मीद जगाएंगे।

9. साल 2014 के बाद से ही मन की बात में हम अक्सर खादी की बात करते हैं। ये आपका ही प्रयास है कि आज देश में खादी की बिक्री कई गुना बढ़ गई है।

10. कुछ दिन पहले MyGov की ओर से मन की बात के श्रोताओं को लेकर एक सर्वे किया गया। सर्वे में ये सामने आया कि संदेश और सुझाव भेजने वालों में से करीब 75% लोग 35 वर्ष से कम आयु के होते हैं। आप लोगों से मिले सुझाव ही मन की बात की असली ताकत है। आपके सुझाव ही मन की बात के माध्यम से भारत की विविधता को प्रकट करते हैं।


Input: Lokmat News


Thursday, July 15, 2021

आध्यात्मिक शक्तियां ही भारत की शक्ति का मूल आधार है - पण्डितकल्किराम अध्यक्ष रामादल ट्रस्ट


आध्यात्मिक शक्तियां ही भारत की शक्ति का मूल आधार है - पण्डितकल्किराम अध्यक्ष रामादल ट्रस्ट
               
रिपोर्ट--बिस्मिल्लाह खान
अयोध्या

प्रधानमन्त्री नरेन्दर दामोदरदास मोदीजी के निमित्त विगत 8वर्षों से चल रहे धार्मिक महानुष्ठान अन्तर्गत 11जुलाई गुप्त नवरात्री में आयोजित 9दिवसीय महानुष्ठान में रामादल ट्रस्ट का तीन सदस्यीय दल पण्डित श्रीधर द्विवेदी के नेतृत्व में भारत की सबसे महत्वपूर्ण पीठ मां वैष्णो देवी के दरबार मे पहुंचकर अमावस्या को पूजन अर्चन कर कोलकाता स्थित मां कामाख्या देवी के दरबार मे पहुंचकर मां का पूजन दर्शन करते हुए दतिया स्थित पीताम्बरा पीठ पर पहुंचकर भगवती बगलामुखी जी को धारण कराया जाने वाला नवीन वस्त्र भेंट कर प्रधानमन्त्री के निमित्त चल रहे महानुष्ठान की शत प्रतिशत सफलता का आशीर्वाद मांगते हुए अयोध्याजी के लिए प्रस्थान किया।जानकारी देते हुए रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने बताया कि आध्यात्मिक शक्तियां ही भारत की शक्ति का मूल आधार है जिसके बलबूते विश्व भूमण्डल पर कई बार भारत का धर्म ध्वज फहराया गया आज मोदीजी के नेतृत्व मे भारत उसी पथ पर अग्रसर है और इस गति को निर्विघ्नता पूर्वक लक्ष्य तक ले जाने के लिए राष्ट्रहित मे आध्यात्मिक शक्तियों का आवाहन परमावश्यक है और यह उत्तरदायित्व ब्राह्मणों का है उसी परम्परा का निर्वहन निःस्वार्थ निष्कपट भाव से किया जा रहा है।चल रहे महानुष्ठान के कर्म मे नित्य मध्याह्न बेला मे भगवान भोलेनाथ का नमक-चमक से रूद्राभिषेक और पौराणिक महत्व के प्रमुख मन्दिरों पर जप-पाठ किया जा रहा है जिसकी पूर्णाहुति 18जुलाई नवमी तिथि मे रामादल मुख्यालय पर सम्पन्न होगी।

Sunday, June 20, 2021

YOGA DAY: देश मना रहा है अपना सातवाँ अंतरास्ट्रीय योग दिवस पीएम मोदी ने की M-YOGA APP की शुरूआत

कहते है स्वस्थ शरीर मे स्वस्थ मन का वास होता है और शरीर तभी स्वस्थ होगा जब हम सब योग करेंगे। जी हां योग एक ऐसी कला है जिसके द्वारा हम अपने सम्पूर्ण शरीर को कई बीमारियों से लड़ने योग्य बना सकते है। आज भारत समेत सम्पूर्ण विश्व अपना सातवाँ योग दिवस मना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मौके पर देश और दुनिया को संबोधित किया, पीएम ने इस दौरान 'योग से सहयोग तक' का मंत्र दिया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट के बीच योग उम्मीद की किरण बना हुआ है। कोरोना काल में भले ही सार्वजनिक कार्यक्रम नहीं हुआ हो, लेकिन योग दिवस को लेकर उत्साह कम नहीं हुआ है।

सुरक्षाकवच बना है योग: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना संकट जैसे मुश्किल समय में लोग योग को भूल सकते थे, लेकिन इस दौरान योग के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ा है।

योग द्वारा लोग संयम और अनुशासन से लोग सीख रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना ने जब दुनिया में दस्तक दी थी, तब कोई भी देश मानसिक रूप से इसके लिए तैयार नहीं था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कोरोना के खिलाफ लड़ाई में योग भी एक सुरक्षाकवच बना है, डॉक्टर और मरीज़ दोनों के लिए ये लाभदायक हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक कहावत का ज़िक्र करते हुए कहा कि किसी बीमारी को जड़ से खत्म करना जरूरी है, योग उसका रास्ता दिखाता है। पीएम मोदी ने कहा कि ऑनलाइन क्लास के दौरान भी बच्चों को योग करवाया जा रहा है।

M-Yoga ऐप की शुरुआत, दुनिया को मिलेगा फायदा: PM मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि योग सिर्फ शारीरिक शक्ति ही नहीं, बल्कि मानसिक रूप से भी चुस्त-दुरुस्त करता है। पीएम मोदी ने कहा कि योग हमें स्ट्रेस से स्ट्रेंथ और नेगेटिविटी से क्रिएटिविटी का रास्ता दिखाता है. योग हमें अवसाद से उमंग और प्रमाद से प्रसाद तक ले जाता है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत अब विश्व स्वास्थ्य संगठन के साथ मिलकर M-Yoga ऐप की शुरुआत करने जा रहा है। इस मोबाइल ऐप में योग के अलग-अलग आसन और अन्य जानकारियां मिल पाएंगी, जो अलग-अलग भाषाओं में उपलब्ध रहेंगी। पीएम मोदी ने कहा कि सबको साथ लेकर चलने वाली इस योग यात्रा को हमें आगे बढ़ाना है।

हरिद्वार समेत देश के कई हिस्सों में योग कार्यक्रम

योग दिवस के मौके पर देश के अलग-अलग हिस्सों में कई कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है। उत्तराखंड के हरिद्वार में योगगुरु रामदेव की अगुवाई में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां काफी लोगों ने योग दिवस के मौके पर योग किया।

भारत ही नहीं अपितु देश के विभिन्न हिस्सों में योग दिवस को लेकर कार्यक्रम किए गए। 

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संयुक्त राष्ट्र में की गई अपील के बाद ही अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा है। भारत की पहल पर दुनिया के कई देशों ने आगे बढ़ाया और 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाना तय किया गया।


Monday, April 05, 2021

Earthquake: बिहार समेत देश के कई राज्यो में आये भूकंप के झटके, रिएक्टर स्केल पर मापी गई 5.4 की तीव्रता


जहां देश एक ओर कोरोना के दूसरे स्ट्रेन से लड़ रहा है। वही आज एक बार फिर आये भूकंप ने शहरवासियों को डरा दिया। रात 8 बजकर 49 मिनट पर आए इस भूकंप का रिएक्टर स्केल पर तीव्रता 5.4 मापी गई। भूकंप का प्रमुख केंद्र सिक्किम-भूटान बॉर्डर था। इस भूकंप का असर पटना सहित कई जिलों में देखने को मिला।

खासकर सीमांचल के इलाके जिसमे भागलपुर, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज व मधेपुरा में लोगो ने इसे महसूस किया। यह जलजला तकरीबन 4 सेकेंड का बताया जा रहा है। इसमे किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नही आई। हालांकि पटना के बेली रोड, बोरिंग रोड, आशियाना समेत मोहल्लो में लोग घरों से बाहर दिखे।

यह भूकंप केवल बिहार में ही नही अपितु पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के कई राज्यों में भी समान रूप से महसूस किए गए। 

दूसरे राज्यो की बात करे तो सिक्किम, नागालैंड, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश दार्जिलिंग समेत उत्तर बंगाल के कई जिलों में भी यह झटके महसूस किए गए। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी उत्तर दिनाजपुर, दक्षिण दिनाजपुर और मालदा में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

भूकंप प्रभावित राज्यो के मुख्यमंत्रियों से पीएम ने की बात

बिहार समेत सिक्किम व असम के मुख्यमंत्रियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फोन पर बात कर हालात का जायजा लिया। 

यह है साल का दूसरा भूकंप का झटका

बिहारवासियों के लिए यह साल का दूसरा भूकंप का झटका रहा। इसके पहले बीते 15 फरवरी को बिहारवासियों ने साल का पहला झटका महसूस किया था।
उस वक़्त आये भूकंप का केंद्र नालंदा से 20 किलोमीटर दूर था। संयोग की बात कहे तो फरवरी में आये भूकंप व आज के आये भूकंप का दिन एक ही रहा यानी सोमवार।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भूकंप से हुई नुकसान की अविलंब जांच की बात कही

बिहार में आये भूकंप को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आपदा प्रबंधन विभाग और सभी जिलाधिकारियों को निर्देश देते हुए इससे हुई नुकसान की अविलंब जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने क्षेत्र में भूकंप से किसी प्रकार की हुई क्षति का अविलंब आकलन करा लें और स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग करें। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि लोगों को सतर्क एवं सचेत रहने के लिए भी समुचित करवाई सुनिश्चित करें।