ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label yogi adityanath. Show all posts
Showing posts with label yogi adityanath. Show all posts

Monday, August 02, 2021

29 अगस्त को अयोध्या आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, करेंगे रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ


29 अगस्त को अयोध्या आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, करेंगे रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ

न्यूज़ डेस्क | अयोध्या
रिपोर्ट: बिस्मिल्लाह खान
न्यूज़ एडिट: अनुराग श्रीवास्तव

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को रामनगरी अयोध्या के लिए दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। वो यहाँ रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। श्री रामलला का दर्शन कर संतों से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लेंगे। इस बीच महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। स्टेशन के रंग रोगन से लेकर लाइन को दुरस्त किये जाने का कार्य पूरे ज़ोर पर है। खुद रेलवे जीएम आशुतोष गंगल इसका जायजा लेने के लिए 11 अगस्त को अयोध्या आएंगे। 

अयोध्या में संतो से मुलाकात करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

अयोध्या में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए संतों से मुलाकात को लेकर सूची बनाई जा रही है। जिसमे राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास, राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, हरीधाम पीठ के महंत जगतगुरु राम दिनेशाचार्य, अशर्फी भवन के महंत श्रीधराचार्य, महंत राघवाचार्य, बड़ा स्थान दशरथ महल के महंत बिंदुगद्दाचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य, कौशलेश कुंज के महंत रामानुजाचार्य विद्याभास्कर, लक्ष्मण किला के महंत मैथिलीशरण, हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास सहित अन्य कई प्रमुख संत महंत के नाम शामिल किये गये है। हालांकि पूर्व में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संतों के साथ बैठक कर आगमन की तैयारियों का शुभारंभ के दिया है।

श्रीराम लला को पहनाई जाने वाली विशिष्ट पोशाक को बनाने की तैयारी शुरू -पण्डित कल्किराम अध्यक्ष रामादल ट्रस्ट

महामहिम राष्ट्रपतिजी के आगमन की सूचना प्राप्त होते ही रामादल ट्रस्ट द्वारा महामहिम के स्वस्थ्य दीर्घायुष्य जीवन की कामना के साथ श्रीराम लला को पहनाई जाने वाली विशिष्ट पोशाक को बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। श्रीराम जन्म भूमि के पुजारी श्री प्रदीपदास जी ने बताया कि महामहिम के दर्शन पूजन पर श्रीराम लला को पहनाई जाने वाली पोशाक रामादल ट्रस्ट द्वारा भेंट की जायेगी और श्रीकृष्णजन्मोत्सव महापर्व पर प्रधानमन्त्री मोदीजी के निमित्त विशेष पोशाक भेंट की जायेगी जो विगत कई वर्षों से सभी पर्वों पर किया जा रहा है अर्थात श्रीरामलला को पहनाया जाने वाला पोशाकों का दो सेट अर्पित किया जायेगा। महामहिम को दर्शन पूजन के समय रामादल ट्रस्ट की ओर से धर्म ध्वज और विजय पताका के साथ श्रीरामचरितमानस का ग्रन्थ भी भेंट करने के लिए मुख्य पुजारी को सौंपा जायेगा। 

जानकारी देते हुए रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने बताया कि प्रधानमन्त्री नरेन्दर दामोदरदास मोदीजी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है आज विरोधी भी अयोध्याजी की शरण ले रहे है अभी मन्दिर निर्माण का कार्य चल ही रहा है और विश्व पटल पर हमारी अयोध्याजी आकर्षण के केन्द्र बिन्दु में सुशोभित हो रही है। 

धर्म नगरी के इतिहास में पहली बार हो रहा महामहिम का आगमन सम्पूर्ण सनातन समाज के लिए एक सुखद क्षण है तो हम महामहिम के शुभागमन को सुखद बनाने में कोई कसर नही छोडेंगे जिस समय महामहिम श्रीराम लला का दर्शन पूजन करेगें उस समय रामादल मुख्यालय पर महामहिम के स्वस्थ्य दीर्घायुष्य जीवन की कामना करते कमल पुष्पों से विशिष्ट यज्ञाहुति का आयोजन किया जायेगा जिसका सनातन धर्म ग्रन्थों अत्यन्त प्रभावशाली महात्म्य बताया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत 8 वर्षों से श्रीराम जन्म भूमि पर परम्परागत रूप से फहराया जाने वाला धर्म ध्वज और विजय पताका रामादल ट्रस्ट की ओर से मुख्य पुजारी श्रीसत्येन्द्रदासजी को भेंट किया जा रहा है जिसे मुख्य पुजारी श्री पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर फहराते आ रहे हैं।


29 अगस्त को रामायण कॉन्क्लेव का होगा शुभारंभ

अयोध्या में आयोजित होने वाले रामायण कॉन्क्लेव राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किए जाने की संभावना है। जिला प्रशासन तैयारियों को लेकर सभी विभागों के साथ बैठक बुलाई है। संस्कृत विभाग इस पूरे कार्यक्रम की तैयारी की रूपरेखा तैयार कर रहा है. जिसका शुभारंभ देश की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को कर सकते हैं। संस्कृत विभाग प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ के मुताबिक रामायण कॉन्क्लेव की तैयारी शुरू कर दिया गया है कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे मुख्य अतिथि के स्वागत सम्मान के लिए भी तैयारी की जा रही है।

Thursday, July 15, 2021

मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने की मण्डलीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक

मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने की मण्डलीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक 

रिपोर्ट: बिस्मिला खान
न्यूज़ डेस्क

अयोध्या । मण्डलायुक्त  एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में मण्डलीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में की गयी। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के मण्डलीय अधिकारियों ने भाग लिया। मण्डलायुक्त ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के तीन माह व्यतीत हो चुके है। कोविड के कारण अन्य कार्यो की गतिविधियां प्रभावित भी रही। जिन सभी सम्बंधित विभागों के वार्षिक लक्ष्य प्राप्त हो गये है वो अपनी कार्य योजना बनाकर अपने विभाग के लक्ष्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि विगत सप्ताह मेरे द्वारा 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो, श्रीराम जन्मभूमि परिसर के आसपास के निर्माण कार्यो की समीक्षा की गयी थी, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि जिन कार्यो में 90 प्रतिशत से ज्यादा स्वीकृतियां प्राप्त हो गयी है उन कार्यो को 31 मार्च 2021 तक पूरा किया जाना था। उसको प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग, कार्यदायी संस्था बेहतर समन्वय से पूरा करें। मण्डलायुक्त ने यह भी कहा कि विभाग के अधिकारी विभागीय रिपोर्ट भेजते समय स्वयं देखकर ही भेजे। 

पशुपालन तथा चिकित्सा विभाग के प्रेषित आकड़े में विरोधाभास पाया गया इस पर मण्डलायुक्त ने भविष्य में प्रत्येक दशा में रिपोर्ट के प्रेषण में सुधार करने को कहा। मण्डलायुक्त द्वारा किसानों के कार्यो को देखते हुए नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने तथा शत प्रतिशत हरी फसल की बुवाई हेतु सिंचाई एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। विद्युत बकाये की वसूली में तेजी लाने तथा प्राथमिक स्कूलों के विद्युत बिलों का भुगतान भी प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिये गये।

बड़े एवं छोटे कार्य जो अंतिम चरण में है उसको प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिये गये है। मण्डल में 13 पुल बनने है इसमें से 5 पुल जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है। मण्डलायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी समीक्षा की गयी। पशुपालन विभाग द्वारा गौआश्रय स्थलों में लगभग 31607 पशु रखे गये है उनके नियमित चारा आदि की व्यवस्था करने तथा संबंधित गौशाला केन्द्रों पर पशु चिकित्सक को भ्रमण करने तथा वहां पर एक रजिस्टर रखने का निर्देश दिया गया है जिससे कि कोई अधिकारी जाये तो पशुओं का विवरण लिखे एवं सम्बंधित गौशाला केन्द्र के बारे में निरीक्षण, टिप्पणी अंकित करें।

मण्डलायुक्त ने सभी पशुओं को टीका लगाने तथा ईयर टैगिंग कराने के निर्देश दिये है। अभी तक मण्डल में लगभग गौवंश के 12.19 लाख तथा महीसी वर्ग 14.31 लाख ईयर टैगिंग किया गया, गौवंश के ईयर टैगिंग की धीमी प्रगति को तेज करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने गोल्डेन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया तथा कहा कि हमारे मण्डल में अभी तक 45 लाख के सापेक्ष मात्र 11 लाख कार्ड बनाये गये है जो काफी कम है। इस कार्य में भी तेजी लायी जाय। मण्डल में लगभग 4530 सामुदायिक शौचालय बनाये जाने है जिसमें से 4146 पूरे हो गये है तथा शेष को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। मण्डल में 4553 ग्राम पंचायतें है ग्राम पंचायतों के नये प्रधान का निर्वाचित हो गयी है सभी कार्य भार ग्रहण कर लिये है। उन्होंने कहा कि सचिव को निर्देश दिया जाय कि ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित कार्यक्रमों के भुगतान की कार्यवाहियां एवं मनरेगा के माध्यम से कायाकल्प से सम्बंधित लम्बित कार्यो में तेजी लायी जाय।

अभी तक मण्डल में 1 लाख 70 हजार मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिक लगाये जा रहे है इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिये गये है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अन्तर्गत कुल 18 सड़के है जिसमें से मात्र 6 आरम्भ हुई है। शेष को यथाशीघ्र आरम्भ करने के निर्देश दिये गये है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण एवं शहरी तथा मुख्यमंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियों के खातों में शीघ्रता के साथ बकाया किश्त भेजने के निर्देश दिये गये है। मण्डलायुक्त ने स्वरोजगार से संचालित कार्य करने को बढ़ावा देने, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा पेयजल योजनाओं को समय से पूरा करने, गोल्डेन कार्ड बनाने की कार्यवाही तथा आयुष्मान मित्रों की सेवाओं को सक्रिय करने के लिए बात रखी गयी जिस पर मण्डलायुक्त ने कहा कि पेयजल योजनाएं जो संचालित होनी है उसे यथाशीघ्र पूरा करने, आयुष्मान मित्र जो कार्य नही कर रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही किया जाए।

मण्डलायुक्त ने कहा कि उद्यानिक मिशन एवं बागवानी को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र में केला की खेती को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है जैसा कि मण्डल के बाराबंकी एवं बहराइच जनपद में है। वैसे ही अन्य जनपदों को प्रोत्साहित किया जाए। मण्डलायुक्त द्वारा अभ्युदय, कन्या सुमंगला योजना की भी समीक्षा की गयी। मण्डलायुक्त ने कहा कि मण्डल के गन्ना किसानों को शत प्रतिशत भुगतान करने की कार्यवाही इस माह तक पूरा किया जाय। शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने कहा कि विद्यालयों को कोविड प्रोटोकाल के साथ खोलते हुये शिक्षा पर ध्यान दिया जाय तथा प्रेरणा ऐप पर शिक्षकों द्वारा अवकाश के आवेदन पत्रों को लम्बे समय तक निस्तारित न किया जाना गम्भीर विषय है। प्रेरणा ऐप पर शिक्षकों के आवेदन पत्रों को ससमय निस्तारित किया जाय। 

इस बैठक में जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा के अतिरिक्त जिलाधिकारी बाराबंकी डा आदर्श सिंह, जिलाधिकारी सुल्तानपुर  रवीश गुप्ता, जिलाधिकारी अमेठी  अरूण कुमार, जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर  सैमुअल पाल सहित मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या श्रीमती अनीता यादव, मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी एकता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमेठी डा अंकुर लाढर, मुख्य विकास अधिकारी अम्बेडकरनगर  घनश्याम मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सुल्तानपुर अतुल वत्स के अलावा मण्डलीय मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उपनिदेशकगण, सहायक निदेशक एवं मण्डलीय अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में संक्षिप्त विवरण संयुक्त विकास आयुक्त वेद प्रकाश मौर्य द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा इस बैठक में उपनिदेशक संख्या श्रीमती मंजू अशोक, उपनिदेशक सूचना डा0 मुरली धर सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।