ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label uttar pradesh news. Show all posts
Showing posts with label uttar pradesh news. Show all posts

Friday, August 06, 2021

सरकार का संकल्प सड़कों का हो कायाकल्प -वेद प्रकाश गुप्ता


सरकार का संकल्प सड़कों का हो कायाकल्प -वेद प्रकाश गुप्ता 

रिपोर्ट : बिस्मिल्लाह खान

अयोध्या । अयोध्या सड़कों का निर्माण करा कर ही विकास की गति में तेजी लाई जा सकती है प्रदेश सरकार का संकल्प है कि प्रत्येक सड़कों का समुचित निर्माण कराया गया है इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है जो फलीभूत भी हो रहा है उक्त उद्गार बाल गंगाधर तिलक वार्ड से अरविंद सिंह के घर से होते हुए बंसीलाल मौर्य के घर तक इंटरलॉकिंग के कार्य के लोकार्पण अवसर पर उपस्थित लोगों से मुख्य  अतिथि विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यक्त किया           विधायक ने तिलक नगर कॉलोनी जनौरा से हृदय राम पांडे के घर से विवेक मिश्रा के घर तक, निहालपुरा वीमार्ट के पीछे मोलू कूलर वाले के घर से निशांत गुप्ता के घर तक, रानोपाली वार्ड ईदगाह के पीछे से शिवांगी मिश्रा हॉस्टल तक, रानो पाली वार्ड में शिवांगी मिश्रा हॉस्टल के सामने से राजेश सोनकर के घर तक इंटरलॉकिंग सड़कों का भी लोकार्पण विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने किया  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवकाली आलोक द्विवेदी मंडल अध्यक्ष अयोध्या बालकृष्ण वैश्य मंडल अध्यक्ष करिअप्पा रवि सोनकर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिभजन गौड पार्षद सुधीर श्रीवास्तव पार्षद अशोका द्विवेदी अनूप श्रीवास्तव सहित अन्य पार्षद व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tuesday, August 03, 2021

5 अगस्त से श्रीराम लला के दरबार पहुंचने वाले विशिष्ट अतिथियों को श्रीरामचरितमानस ग्रन्थ निःशुल्क उपलब्ध करायेगा रामादल ट्रस्ट


5 अगस्त से श्रीराम लला के दरबार पहुंचने वाले विशिष्ट अतिथियों को श्रीरामचरितमानस ग्रन्थ निःशुल्क उपलब्ध करायेगा रामादल ट्रस्ट 

न्यूज़ डेस्क | अयोध्या
रिपोर्ट: बिस्मिल्लाह खान

5 अगस्त से श्रीराम लला के दरबार पहुंचने वाले विशिष्ट अतिथियों को श्रीरामचरितमानस का सबसे उच्च क्वालिटी का ग्रन्थ निःशुल्क उपलब्ध करायेगा रामादल ट्रस्ट जानकारी देते हुए रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने बताया कि 5 अगस्त को श्रीराम लला के दरबार मे दर्शन पूजन करने आ रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ जी को मुख्य पुजारी श्रीसत्येन्द्रदास जी प्रथम ग्रन्थ देते हुए इसका शुभारंभ करेंगे।

इसी उद्देश्य के अन्तर्गत आज श्रीरामचरितमानस का पांच सेट मुख्य पुजारी श्रीसत्येन्द्रदास जी से भेंटकर दिया गया।तत्पश्चात समय-समय पर ग्रन्थों का सेट रामादल ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराया जाता रहेगा। जिससे श्रीराम लला के दरबार मे ग्रन्थों की कमी न होने पाये।

5 अगस्त को हुए श्रीराम जन्म भूमि पर भव्यतम मन्दिर निर्माण के एक वर्ष पूर्व होने पर 5 ग्रन्थ श्रीराम लला की सेवा मे अर्पित कर सर्वप्रथम श्रीअयोध्याजी का दुग्धाभिषेक करते हुए सभी प्रमुख शिवालयों पर दुग्धाभिषेक किया जायेगा।
        

Saturday, July 24, 2021

श्रीसिद्धेश्वरनाथ महादेवजी का खस मिश्रित सरयूजल से रूद्राभिषेक कर महानुष्ठान का किया गया श्रीगणेश।


श्रीसिद्धेश्वरनाथ महादेवजी का खस मिश्रित सरयूजल से रूद्राभिषेक कर महानुष्ठान का किया गया श्रीगणेश।

आर्या न्यूज़ डेस्क
रिपोर्ट: बिस्मिल्लाह खान

गुरू पूर्णिमा पर पर धर्म नगरी श्रीअयोध्याजी का सरयू तट के लक्ष्मणघाट स्थित सहस्रधारा घाट पर दुग्धाभिषेक कर सुबह 8बजकर 6मिनट से शुभ प्रतिपदा तिथि के साथ आरम्भ पवित्र श्रावण मास पर आयोजित रामादल मुख्यालय पर मृतसंजीवनी महामृत्युंजय महानुष्ठान का संकल्पित कलश स्थापित करते हुए राम की पैड़ी स्थित श्रीसिद्धेश्वरनाथ महादेवजी का खस मिश्रित सरयूजल से रूद्राभिषेक कर महानुष्ठान का श्रीगणेश किया गया।

जानकारी देते हुए रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने बताया कि रामादल के तत्वावधान में श्रावण मास मे चलने वाले मृतसंजीवनी महामृत्युंजय महानुष्ठान के संकल्प मे दिल्ली स्थित प्रसिद्ध अक्षरधाम मन्दिर के आचार्य जी ने भी अपने लाखों अनुयायियों को भी राष्ट्रहित मे आयोजित इस आयोजन का हिस्सा बनने की अपील की है तो देश के विभिन्न प्रान्त गुजरात महाराष्ट्र मध्यप्रदेश-हरिद्वार-आन्ध्रप्रदेश-हिमांचल प्रदेश-उत्तराखण्ड-हरियाणा सहित उत्तर प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जनपदों मे रह रहे रामादल परिवार के सदस्यों ने अपने ईष्ट मित्रों को भी प्रेतित करते हुए अपने-अपने घरों मे रहकर स्वयं अपने और राष्ट्र की सुख-समृद्धि-ऐश्वर्य की कामना कर जप अनुष्ठान का श्रीगणेश किया। 

कावंड यात्रा न कर पाने वाले कई श्रद्धालु भक्त भी महानुष्ठान से जुड़ रहे हैं,महानुष्ठान के क्रम मे रामादल मुख्यालय पर शिव अमोघकवच का पाठ और मध्याह्न बेला में भूतभावन भगवान भोलेनाथ का नित्य नमक-चमक से रूद्राभिषेक एवं सायंकाल रोगनाशक वातावरण की शुद्धिकरण हेतु दिव्य जड़ियों से यज्ञाहुति का कर्म संचालित होगा।

Thursday, July 15, 2021

मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने की मण्डलीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक

मंडलायुक्त एमपी अग्रवाल ने की मण्डलीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक 

रिपोर्ट: बिस्मिला खान
न्यूज़ डेस्क

अयोध्या । मण्डलायुक्त  एमपी अग्रवाल की अध्यक्षता में मण्डलीय विकास कार्यो की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में की गयी। इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी एवं विभिन्न विभागों के मण्डलीय अधिकारियों ने भाग लिया। मण्डलायुक्त ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष के तीन माह व्यतीत हो चुके है। कोविड के कारण अन्य कार्यो की गतिविधियां प्रभावित भी रही। जिन सभी सम्बंधित विभागों के वार्षिक लक्ष्य प्राप्त हो गये है वो अपनी कार्य योजना बनाकर अपने विभाग के लक्ष्यों को पूरा करें। उन्होंने कहा कि विगत सप्ताह मेरे द्वारा 50 लाख से अधिक लागत के निर्माण कार्यो, श्रीराम जन्मभूमि परिसर के आसपास के निर्माण कार्यो की समीक्षा की गयी थी, जिसमें स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि जिन कार्यो में 90 प्रतिशत से ज्यादा स्वीकृतियां प्राप्त हो गयी है उन कार्यो को 31 मार्च 2021 तक पूरा किया जाना था। उसको प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभाग, कार्यदायी संस्था बेहतर समन्वय से पूरा करें। मण्डलायुक्त ने यह भी कहा कि विभाग के अधिकारी विभागीय रिपोर्ट भेजते समय स्वयं देखकर ही भेजे। 

पशुपालन तथा चिकित्सा विभाग के प्रेषित आकड़े में विरोधाभास पाया गया इस पर मण्डलायुक्त ने भविष्य में प्रत्येक दशा में रिपोर्ट के प्रेषण में सुधार करने को कहा। मण्डलायुक्त द्वारा किसानों के कार्यो को देखते हुए नहरों में टेल तक पानी पहुंचाने तथा शत प्रतिशत हरी फसल की बुवाई हेतु सिंचाई एवं कृषि विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। विद्युत बकाये की वसूली में तेजी लाने तथा प्राथमिक स्कूलों के विद्युत बिलों का भुगतान भी प्राथमिकता से कराने के निर्देश दिये गये।

बड़े एवं छोटे कार्य जो अंतिम चरण में है उसको प्राथमिकता से पूरा कराने के निर्देश दिये गये है। मण्डल में 13 पुल बनने है इसमें से 5 पुल जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है। मण्डलायुक्त द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की भी समीक्षा की गयी। पशुपालन विभाग द्वारा गौआश्रय स्थलों में लगभग 31607 पशु रखे गये है उनके नियमित चारा आदि की व्यवस्था करने तथा संबंधित गौशाला केन्द्रों पर पशु चिकित्सक को भ्रमण करने तथा वहां पर एक रजिस्टर रखने का निर्देश दिया गया है जिससे कि कोई अधिकारी जाये तो पशुओं का विवरण लिखे एवं सम्बंधित गौशाला केन्द्र के बारे में निरीक्षण, टिप्पणी अंकित करें।

मण्डलायुक्त ने सभी पशुओं को टीका लगाने तथा ईयर टैगिंग कराने के निर्देश दिये है। अभी तक मण्डल में लगभग गौवंश के 12.19 लाख तथा महीसी वर्ग 14.31 लाख ईयर टैगिंग किया गया, गौवंश के ईयर टैगिंग की धीमी प्रगति को तेज करने का निर्देश दिया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने गोल्डेन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि बनाने में तेजी लाने का निर्देश दिया तथा कहा कि हमारे मण्डल में अभी तक 45 लाख के सापेक्ष मात्र 11 लाख कार्ड बनाये गये है जो काफी कम है। इस कार्य में भी तेजी लायी जाय। मण्डल में लगभग 4530 सामुदायिक शौचालय बनाये जाने है जिसमें से 4146 पूरे हो गये है तथा शेष को पूरा कराने का निर्देश दिया गया है। मण्डल में 4553 ग्राम पंचायतें है ग्राम पंचायतों के नये प्रधान का निर्वाचित हो गयी है सभी कार्य भार ग्रहण कर लिये है। उन्होंने कहा कि सचिव को निर्देश दिया जाय कि ग्राम पंचायत स्तर पर संचालित कार्यक्रमों के भुगतान की कार्यवाहियां एवं मनरेगा के माध्यम से कायाकल्प से सम्बंधित लम्बित कार्यो में तेजी लायी जाय।

अभी तक मण्डल में 1 लाख 70 हजार मनरेगा के अन्तर्गत श्रमिक लगाये जा रहे है इसमें और तेजी लाने के निर्देश दिये गये है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना अन्तर्गत कुल 18 सड़के है जिसमें से मात्र 6 आरम्भ हुई है। शेष को यथाशीघ्र आरम्भ करने के निर्देश दिये गये है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण एवं शहरी तथा मुख्यमंत्री आवास योजना में चयनित लाभार्थियों के खातों में शीघ्रता के साथ बकाया किश्त भेजने के निर्देश दिये गये है। मण्डलायुक्त ने स्वरोजगार से संचालित कार्य करने को बढ़ावा देने, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के लक्ष्यों को पूरा करने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा पेयजल योजनाओं को समय से पूरा करने, गोल्डेन कार्ड बनाने की कार्यवाही तथा आयुष्मान मित्रों की सेवाओं को सक्रिय करने के लिए बात रखी गयी जिस पर मण्डलायुक्त ने कहा कि पेयजल योजनाएं जो संचालित होनी है उसे यथाशीघ्र पूरा करने, आयुष्मान मित्र जो कार्य नही कर रहे है उनके खिलाफ कार्यवाही किया जाए।

मण्डलायुक्त ने कहा कि उद्यानिक मिशन एवं बागवानी को बढ़ावा देने तथा क्षेत्र में केला की खेती को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है जैसा कि मण्डल के बाराबंकी एवं बहराइच जनपद में है। वैसे ही अन्य जनपदों को प्रोत्साहित किया जाए। मण्डलायुक्त द्वारा अभ्युदय, कन्या सुमंगला योजना की भी समीक्षा की गयी। मण्डलायुक्त ने कहा कि मण्डल के गन्ना किसानों को शत प्रतिशत भुगतान करने की कार्यवाही इस माह तक पूरा किया जाय। शिक्षा विभाग के कार्यो की समीक्षा में मण्डलायुक्त ने कहा कि विद्यालयों को कोविड प्रोटोकाल के साथ खोलते हुये शिक्षा पर ध्यान दिया जाय तथा प्रेरणा ऐप पर शिक्षकों द्वारा अवकाश के आवेदन पत्रों को लम्बे समय तक निस्तारित न किया जाना गम्भीर विषय है। प्रेरणा ऐप पर शिक्षकों के आवेदन पत्रों को ससमय निस्तारित किया जाय। 

इस बैठक में जिलाधिकारी  अनुज कुमार झा के अतिरिक्त जिलाधिकारी बाराबंकी डा आदर्श सिंह, जिलाधिकारी सुल्तानपुर  रवीश गुप्ता, जिलाधिकारी अमेठी  अरूण कुमार, जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर  सैमुअल पाल सहित मुख्य विकास अधिकारी अयोध्या श्रीमती अनीता यादव, मुख्य विकास अधिकारी बाराबंकी एकता सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अमेठी डा अंकुर लाढर, मुख्य विकास अधिकारी अम्बेडकरनगर  घनश्याम मीणा, मुख्य विकास अधिकारी सुल्तानपुर अतुल वत्स के अलावा मण्डलीय मुख्य अभियन्ता, अधीक्षण अभियन्ता, अपर निदेशक, संयुक्त निदेशक, उपनिदेशकगण, सहायक निदेशक एवं मण्डलीय अधिकारी/प्रतिनिधि उपस्थित थे।

बैठक में संक्षिप्त विवरण संयुक्त विकास आयुक्त वेद प्रकाश मौर्य द्वारा प्रस्तुत किया गया तथा इस बैठक में उपनिदेशक संख्या श्रीमती मंजू अशोक, उपनिदेशक सूचना डा0 मुरली धर सिंह व अन्य प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित थे।