ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label ram mandir. Show all posts
Showing posts with label ram mandir. Show all posts

Tuesday, August 03, 2021

5 अगस्त से श्रीराम लला के दरबार पहुंचने वाले विशिष्ट अतिथियों को श्रीरामचरितमानस ग्रन्थ निःशुल्क उपलब्ध करायेगा रामादल ट्रस्ट


5 अगस्त से श्रीराम लला के दरबार पहुंचने वाले विशिष्ट अतिथियों को श्रीरामचरितमानस ग्रन्थ निःशुल्क उपलब्ध करायेगा रामादल ट्रस्ट 

न्यूज़ डेस्क | अयोध्या
रिपोर्ट: बिस्मिल्लाह खान

5 अगस्त से श्रीराम लला के दरबार पहुंचने वाले विशिष्ट अतिथियों को श्रीरामचरितमानस का सबसे उच्च क्वालिटी का ग्रन्थ निःशुल्क उपलब्ध करायेगा रामादल ट्रस्ट जानकारी देते हुए रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने बताया कि 5 अगस्त को श्रीराम लला के दरबार मे दर्शन पूजन करने आ रहे उत्तर प्रदेश के मुख्यमन्त्री योगी आदित्यनाथ जी को मुख्य पुजारी श्रीसत्येन्द्रदास जी प्रथम ग्रन्थ देते हुए इसका शुभारंभ करेंगे।

इसी उद्देश्य के अन्तर्गत आज श्रीरामचरितमानस का पांच सेट मुख्य पुजारी श्रीसत्येन्द्रदास जी से भेंटकर दिया गया।तत्पश्चात समय-समय पर ग्रन्थों का सेट रामादल ट्रस्ट की ओर से उपलब्ध कराया जाता रहेगा। जिससे श्रीराम लला के दरबार मे ग्रन्थों की कमी न होने पाये।

5 अगस्त को हुए श्रीराम जन्म भूमि पर भव्यतम मन्दिर निर्माण के एक वर्ष पूर्व होने पर 5 ग्रन्थ श्रीराम लला की सेवा मे अर्पित कर सर्वप्रथम श्रीअयोध्याजी का दुग्धाभिषेक करते हुए सभी प्रमुख शिवालयों पर दुग्धाभिषेक किया जायेगा।
        

Monday, August 02, 2021

29 अगस्त को अयोध्या आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, करेंगे रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ


29 अगस्त को अयोध्या आएंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, करेंगे रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ

न्यूज़ डेस्क | अयोध्या
रिपोर्ट: बिस्मिल्लाह खान
न्यूज़ एडिट: अनुराग श्रीवास्तव

भारत के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को रामनगरी अयोध्या के लिए दिल्ली से प्रस्थान करेंगे। वो यहाँ रामायण कॉन्क्लेव का शुभारंभ करेंगे। श्री रामलला का दर्शन कर संतों से भी मुलाकात कर आशीर्वाद लेंगे। इस बीच महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है। स्टेशन के रंग रोगन से लेकर लाइन को दुरस्त किये जाने का कार्य पूरे ज़ोर पर है। खुद रेलवे जीएम आशुतोष गंगल इसका जायजा लेने के लिए 11 अगस्त को अयोध्या आएंगे। 

अयोध्या में संतो से मुलाकात करेंगे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

अयोध्या में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए संतों से मुलाकात को लेकर सूची बनाई जा रही है। जिसमे राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के उत्तराधिकारी कमल नयन दास, राम वल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, हरीधाम पीठ के महंत जगतगुरु राम दिनेशाचार्य, अशर्फी भवन के महंत श्रीधराचार्य, महंत राघवाचार्य, बड़ा स्थान दशरथ महल के महंत बिंदुगद्दाचार्य देवेंद्र प्रसादाचार्य, कौशलेश कुंज के महंत रामानुजाचार्य विद्याभास्कर, लक्ष्मण किला के महंत मैथिलीशरण, हनुमानगढ़ी के पुजारी राजू दास, बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास, दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास सहित अन्य कई प्रमुख संत महंत के नाम शामिल किये गये है। हालांकि पूर्व में सीएम योगी आदित्यनाथ ने संतों के साथ बैठक कर आगमन की तैयारियों का शुभारंभ के दिया है।

श्रीराम लला को पहनाई जाने वाली विशिष्ट पोशाक को बनाने की तैयारी शुरू -पण्डित कल्किराम अध्यक्ष रामादल ट्रस्ट

महामहिम राष्ट्रपतिजी के आगमन की सूचना प्राप्त होते ही रामादल ट्रस्ट द्वारा महामहिम के स्वस्थ्य दीर्घायुष्य जीवन की कामना के साथ श्रीराम लला को पहनाई जाने वाली विशिष्ट पोशाक को बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। श्रीराम जन्म भूमि के पुजारी श्री प्रदीपदास जी ने बताया कि महामहिम के दर्शन पूजन पर श्रीराम लला को पहनाई जाने वाली पोशाक रामादल ट्रस्ट द्वारा भेंट की जायेगी और श्रीकृष्णजन्मोत्सव महापर्व पर प्रधानमन्त्री मोदीजी के निमित्त विशेष पोशाक भेंट की जायेगी जो विगत कई वर्षों से सभी पर्वों पर किया जा रहा है अर्थात श्रीरामलला को पहनाया जाने वाला पोशाकों का दो सेट अर्पित किया जायेगा। महामहिम को दर्शन पूजन के समय रामादल ट्रस्ट की ओर से धर्म ध्वज और विजय पताका के साथ श्रीरामचरितमानस का ग्रन्थ भी भेंट करने के लिए मुख्य पुजारी को सौंपा जायेगा। 

जानकारी देते हुए रामादल अध्यक्ष पण्डित कल्किराम ने बताया कि प्रधानमन्त्री नरेन्दर दामोदरदास मोदीजी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के अथक प्रयासों का ही यह परिणाम है आज विरोधी भी अयोध्याजी की शरण ले रहे है अभी मन्दिर निर्माण का कार्य चल ही रहा है और विश्व पटल पर हमारी अयोध्याजी आकर्षण के केन्द्र बिन्दु में सुशोभित हो रही है। 

धर्म नगरी के इतिहास में पहली बार हो रहा महामहिम का आगमन सम्पूर्ण सनातन समाज के लिए एक सुखद क्षण है तो हम महामहिम के शुभागमन को सुखद बनाने में कोई कसर नही छोडेंगे जिस समय महामहिम श्रीराम लला का दर्शन पूजन करेगें उस समय रामादल मुख्यालय पर महामहिम के स्वस्थ्य दीर्घायुष्य जीवन की कामना करते कमल पुष्पों से विशिष्ट यज्ञाहुति का आयोजन किया जायेगा जिसका सनातन धर्म ग्रन्थों अत्यन्त प्रभावशाली महात्म्य बताया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत 8 वर्षों से श्रीराम जन्म भूमि पर परम्परागत रूप से फहराया जाने वाला धर्म ध्वज और विजय पताका रामादल ट्रस्ट की ओर से मुख्य पुजारी श्रीसत्येन्द्रदासजी को भेंट किया जा रहा है जिसे मुख्य पुजारी श्री पूरे विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर फहराते आ रहे हैं।


29 अगस्त को रामायण कॉन्क्लेव का होगा शुभारंभ

अयोध्या में आयोजित होने वाले रामायण कॉन्क्लेव राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित किए जाने की संभावना है। जिला प्रशासन तैयारियों को लेकर सभी विभागों के साथ बैठक बुलाई है। संस्कृत विभाग इस पूरे कार्यक्रम की तैयारी की रूपरेखा तैयार कर रहा है. जिसका शुभारंभ देश की राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को कर सकते हैं। संस्कृत विभाग प्रशासनिक अधिकारी राम तीरथ के मुताबिक रामायण कॉन्क्लेव की तैयारी शुरू कर दिया गया है कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे मुख्य अतिथि के स्वागत सम्मान के लिए भी तैयारी की जा रही है।

Tuesday, July 28, 2020

अयोध्या में 5 अगस्त की हो रही पूरी तैयारी भूमिपूजन में लगेगी यह खास ईट


न्यूज़ डेस्क, अयोध्या: जैसे जैसे 5 अगस्त का समय नज़दीक आ रहा है वैसे वैसे ही राम मंदिर को लेकर लोगो की उत्सुकता बढ़ती ही जा रही है। राम मंदिर के भूमिपूजन को ले कर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल भूमिपूजन में लगने वाली उस ईंट की तस्वीर सामने आई है जो आम ईंट से अलग है। लोग इस ईंट की तस्वीरों को देख गर्व से फुले नही समा रहे है। क्या है उस ईंट की ख़ासियत आइये जानते है?

राम मंदिर के भूमिपूजन में लगेगी ये खास ईंट

राम मंदिर के भूमिपूजन में लगने वाली ईंट किसी सामान्य ईट की भांति नही है। दरसल यह ईट चांदी की ईंट है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन कार्यक्रम में उपस्थित होंगे इस दौरान वे दोपहर 12 बजकर 15 मिनट राम मंदिर की पहली आधारशिला रखेंगे। इसके लिए खासतौर पर 22.6 किलो चांदी से एक खास ईंट तैयार की गई है। इस ईंट पर राम मंदिर निर्माण के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिखा है इसके साथ ही भूमि पूजन का समय 12.15 बजे और 15 सेकेंड भी अंकित है। 


बसाई जा रही है नई अयोध्या

अयोध्या में  5 अगस्त की तैयारियां तेज़ हो गई है  पूरी अयोध्या को सजाया जा रहा है।5 अगस्त को अयोध्या में राम मंदिर के लिये गर्भ गृह पर भूमि पूजन होगा साथ मे रामभक्तों के लिये नई अयोध्या तैयार की जा रही है।अयोध्या में घरो को एक रंग से पेंट किया जा रहा है साथ में दीवारों पर भगवान राम के जीवन से जुड़े चित्र पेंट किये जा रहे है।अयोध्या के साकेत महाविधालय से लेकर नयाघाट तक करीब 250 पेंटिंग बनाई जाएगी ।अयोध्या की दीवारों पर भक्तों को भगवान   के बाल रूप से लेकर राजा रूप तक के दर्शन होंगे ।


दीवारों पर दिखेगी श्रीराम की ज़िंदगी

पेंटिंग बनाने का काम शुरु हो गया है जो 3 अगस्त तक पूरा हो जाएगा।अयोध्या की दीवारों पर भगवान राम से जुड़े सारे प्रसंग उकेरे जाएंगे।रामजन्मभूमि के अंदर भी टेंट लगाया जा रहा है,यहां एक ऊंचा मंच बनाया जा रहा है। यही से पीएम मोदी 161 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण औऱ 326 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।