ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Tuesday, October 09, 2018

navratri 2018 कलश स्थापना करे इस समय, यह है कलश स्थापित करने का सही तरीका



navaratri 2018: कलश स्थापना करे इस समय, यह रहा कलश स्थापित करने का सही तरीका

आर्या न्यूज़ लाइव टीम,नई दिल्ली
Updated: Tue, 09 Oct 2018

navaratri 2018: शारदीय नवरात्र की शुरुआत कल यानि बुधवार से हो रही है। इस बार देवी का आगमन नौका पर हो रहा है और देवी का यह आगमन कल्याणकारी माना जाता है। पहले दिन कलश स्थापित कर लोग नौ दिन तक देवी के व्रत का संकल्प लेते है।

★ Navaratri 2018: यह है कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, इस बार मुहूर्त सिर्फ एक घंटे दो मिनट का

बुधवार को नवरात्र के पहले दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:24 बजे तक है। लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद राहू काल लगने से 12 बजे तक ही कलश स्थापना करने का अभिजित मुहूर्त माना जा रहा है। जयोतिषचार्यो का कहना है कि सुबह 11:36 से दोहपर 12 बजे तक ही कलश स्थापना का सबसे अच्छा समय है।

यह भी पढ़े: महालया अमावस्या कब और क्यू मनाया जाता है, जाने क्या है इसका महत्व

★ यह है कलश स्थापना का सही तरीका

कलश स्थापना के लिए मिट्टी, तांबे या सोने का पात्र लें। पूजा स्थल की अच्छी तरह से सफाई के बाद पहले गाय का गोबर रखें, फिर अक्षत और फूल रखकर कलश स्थापित करें। कलश में जल-पंच पल्लव डालें। कलश के चारों ओर गोबर लगाएं। कलश के ऊपर एक पात्र में अनाज रखें और फिर घी का दीपक जलाकर षोडशोपचार से देवी पूजन का संकल्प लें। इसके बाद पहले गणेश भगवान फिर इष्ट देव और फिर देवी की आराधना करें। देवी को मिष्ठान का भोग लगाएं।

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment