ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here

Sunday, February 10, 2019

हीरा खरीदने लायक नहीं थे पैसे तो खरीद ली 850 रुपए में नकली अंगूठी, 30 साल बाद जब बेचने की सोची तो

हीरा खरीदने लायक नहीं थे पैसे तो खरीद ली 850 रुपए में नकली अंगूठी, 30 साल बाद जब बेचने की सोची तो



हर कोई चाहता है कि उसके पास भी हीरे के आभूषण हो। लेकिन हर कोई यह ख्वाहिश पूरी नहीं कर पाता। ऐसी ही एक इच्छा ब्रिटेन की एक महिला की भी थी, जिसके पास हीरा खरीदने के पैसे नहीं थे, तो उसने नकली हीरे की अंगूठी खरीद ली। उस महिला ने 3 सालों तक उस अंगूठी को पहना। लेकिन जब उसे अंगूठी के बारे में सच्चाई पता चली तो उसको यकीन नहीं हुआ।



महिला ने बताया कि वो आर्टिफिशियल हीरे की अंगूठी खरीद लाई और उस अंगूठी की कीमत 850 रूपये थी। उसे अंगूठी पहनकर काफी अच्छा लगा। उसने 30 सालों तक अंगूठी पहनी। 30 साल महिला ने एक व्यक्ति को अंगूठी बेचने के लिए संपर्क किया। उस व्यक्ति ने जब अंगूठी देखी तो उसने महिला से अंगूठी बेचने का कारण पूछा।


महिला ने उस व्यक्ति को बताया कि उसमें लगा नग नकली है और वह अंगूठी बेचना चाहती है। लेकिन उस जौहरी ने जब महिला को बताया कि वह नकली नहीं असली हीरे की अंगूठी है, तो महिला के होश उड़ गए और उसको चक्कर भी आ गया। थोड़ी देर बाद महिला को जौहरी ने बताया कि उसकी अंगूठी 26.27 कैरेट डायमंड की बनी हुई है। इसके बाद महिला के हीरों के एक्सपर्ट के पास पहुंची और उसने उसे हीरे की अंगूठी नीलाम करने की सलाह मिली।


बाद में पता चला कि यह हीरा बहुत पुराना है और इस हीरे की नीलामी में 6 करोड़ की बोली लगी। महिला को सभी टैक्स चुकाने के बाद 850 रूपये की कीमत में खरीदी हुई अंगूठी के 4.5 करोड़ रुपए मिल गए।

Input: Thedesiawaaz News

No comments:

Post a Comment

Thanks 4 your comment