ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label India News. Show all posts
Showing posts with label India News. Show all posts

Sunday, June 20, 2021

सिरमौर में शोक की लहर इस महान रेसलर की माँ की हुई मौत


इस कोरोना ने हमसे अपने कई लोगो को छीना है। कई बड़ी हस्तियां इस कोरोना कि भेंट चढ़ गई। दो दिन पहले ही देश के महान धावक मिल्खा सिंह की मौत कोरोना के कारण हो गई। अब देश के महान अंतरराष्ट्रीय रेसलर दलीप सिंह राणा उर्फ द ग्रेट खली की 79 वर्षीय मां टंडी देवी का रविवार को निधन हो गया। 

टंडी देवी पिछले काफी समय से बीमार चल रही थीं। उनकी मौत से सिरमौर में शोक की लहर है। उनका लुधियाना के अस्पताल में ईलाज चल रहा था। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात तक उनका शव गांव नैनीधार पहुंच जाएगा। जहां सोमवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

द ग्रेट खली की मां टंडी देवी को तबियत बिगड़ने के बाद लुधियाना के एक अस्पताल में 14 जून को भर्ती कराया गया था। जहां उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। हालत गंभीर होने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। 

खली के बड़े भाई मंगल राणा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मां का अंतिम संस्कार किया जाएगा। बता दें कि माँ के तबीयत बिगड़ने पर खली ने ही उन्हें डीएमसी अस्पताल ईलाज के लिए लेकर गए। 

Friday, April 02, 2021

राहुल गांधी ने बताया क्यों नही जीत पा रही है उनकी पार्टी बीजेपी से


कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सिर्फ उनकी पार्टी नहीं बल्कि बीएसपी, एसपी और एनसीपी जैसी पार्टियां भी भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला नहीं कर पा रही हैं। राहुल गांधी ने इसकी वजहों का जिक्र करते हुए कहा है कि बीजेपी ने देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा कर लिया है, साथ ही उसके पास वित्तीय और मीडिया प्रभुत्व है। हार्वर्ड केनेडी स्कूल के एक ऑनलाइन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राहुल गांधी ने असम में बीजेपी नेता की कार में ईवीएम मिलने की घटना का भी जिक्र किया है।


राहुल गांधी ने कहा, ''इस देश के संस्थागत ढांचे पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया गया है।


बीजेपी के पास पूर्ण वित्तीय और मीडिया प्रभुत्व है। केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि बीएसपी, एसपी, एनसीपी भी चुनाव नहीं जी रही हैं।'' राहुल ने आगे कहा, ''चुनाव जीतने के लिए मुझे संस्थागत ढांचे की जरूरत है, मुझे ऐसे न्यायिक व्यवस्था की जरूरत है जो मेरी रक्षा करे, मुझे स्वतंत्र मीडिया की आवश्यकता है, मुझे वित्तीय समता की आवश्यकता है, मुझे संरचनाओं का समहू चाहिए, जो मुझे एक राजनीतिक पार्टी चलाने की अनुमति दे। मेरे पास ये चीजें नहीं हैं।''


लाइव सेशन में राजदूत निकोलस बर्न्स के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने असम में ईवीएम पर हुए विवाद का भी जिक्र किया और कहा, ''हमारे लिए जो कैंपेन चलाते हैं, वे वीडियो भेज रहे हैं, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी की कार में वोटिंग मशीनें हैं। लेकिन नेशनल मीडिया में कुछ नहीं जा रहा है।''


संस्थाएं हमारी रक्षा नहीं कर पा रही हैं

कांग्रेस की चुनावी असफलता और आगे की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, "हम आज ऐसी अलग स्थिति में हैं जहां वो संस्थाएं हमारी रक्षा नहीं कर पा रही हैं जिन्हें हमारी रक्षा करनी है। जिन संस्थाओं को निष्पक्ष राजनीतिक मुकाबले के लिए सहयोग देना है वो अब ऐसा नहीं कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष की तरफ से संस्थागत ढांचे पर पूरी तरह कब्जा कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सत्तापक्ष से लोगों का मोहभंग हो रहा है और यह कांग्रेस के लिए एक अवसर भी है।


नौकरियों के सृजन पर जोर देंगे

यह पूछे जाने पर कि प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलने पर उनकी आर्थिक नीति क्या होगी तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह नौकरियों के सृजन पर जोर देंगे। अर्थव्यवस्था को गति देने के उपाय से जुड़े सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, ''अब सिर्फ एक ही विकल्प है कि लोगों के हाथों में पैसे दिए जाएं। इसके लिए हमारे पास 'न्याय का विचार है। उन्होंने चीन के बढ़ते वर्चस्व की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर कहा कि भारत और अमेरिका जैसे देश लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ ही समृद्धि और विनिर्माण क्षेत्र के विकास से बीजिंग की चुनौती से निपट सकते हैं।

Input: LiveHindustan.com

Wednesday, March 31, 2021

फ्री LPG कनेक्शन लेने वालो के लिए एक बड़ी खबर, सरकार बदलने जा रही सब्सिडी के नियम


नई दिल्ली: अगर आप भी उज्ज्वला स्कीम (Ujjwala scheme) के तहत फ्री LPG गैस कनेक्शन (free LPG connection) लेने का प्लान बना रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी जरूरी है. उज्जवला स्कीम के तहत मिलने वाली सब्सिडी के स्ट्रक्चर में सरकार जल्द ही बदलाव कर सकती है. मनी कंट्रोल की खबर के मुताबिक, पेट्रोलियम मंत्रालय 2 नए स्ट्रक्चर पर काम कर रहा है और इसको जल्द ही जारी किया जा सकता है. केंद्र सरकार ने इस बार के बजट में एक करोड़ नए कनेक्शन देने का ऐलान किया था, लेकिन अब सरकार OMCs की ओर से एडवांस पेमेंट मॉडल में बदलाव कर सकती है.

मनी कंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक, 1600 का एडवांस पेमेंट कंपनी एकमुश्त वसूलेगी.

अभी OMCs एडवांस रकम EMI के रूप में वसूलती हैं जबकि इस मामले की जानकारी रखने वाले सूत्र के मुताबिक स्कीम में बाकी 1600 की सब्सिडी सरकार देती रहेगी.

मिलता है 14.2 किलो वाला सिलेंडर और स्टोव

सरकार की इस स्कीम में ग्राहकों को 14.2 किलो का सिलेंडर और स्टोव दिया जाता है. इसकी लागत करीब 3200 रुपये होती है और इसपर सरकार की ओर से 1600 रुपये सब्सिडी मिलती है जबकि 1600 रुपये OMCs एडवांस के रूप में देती हैं. हालांकि OMCs रीफिल कराने पर सब्सिडी की रकम EMI के रूप में वसूलती हैं.

इस तरह करा सकते हैं इस योजना में रजिस्ट्रेशन

इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना बेहद आसान है. उज्ज्वला योजना के तहत, गैस कनेक्शन लेने के लिए BPL परिवार की कोई महिला अप्लाई कर सकती है. आप खुद इस योजना से जुड़ी आधिकारिक वेबसाइट pmujjwalayojana.com पर जाकर डिटेल में जानकारी ले सकते हैं. रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए आपको सबसे पहले एक फॉर्म भरकर नजदीकी LPG वितरक के पास जमा करवाना होगा.

इसके अलावा इस फॉर्म में महिला को अपना पूरा पता, जनधन बैंक अकाउंट और परिवार के सभी सदस्यों का आधार नंबर भी देना होगा. बाद में इसे प्रॉसेस करने के बाद देश की ऑयल मार्केटिंग कंपनियां योग्य लाभार्थी को LPG कनेक्शन जारी करती हैं. अगर कोई उपभोक्ता EMI का विकल्प चुनता है तो EMI की राशि सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी में एडस्जस्ट की जाती है.

Input: news18 hindi

Tuesday, July 28, 2020

Top 10 News: सुबह की 10 बड़ी खबरे एक नज़र में


सुबह की 10 बड़ी खबर एक नज़र में 

● WeatherUpdateToday:दिल्ली-NCR में आज और कल तेज बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट भी जारी
 

● बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोन्स बिहार के बाढ़ पीड़ितों की करेंगे मदद 
प्रियंका ने ट्वीट कर दी जानकारी 
असम के बाढ़ पीड़ितों की भी प्रियंका ने की थी मदद

● WestBengal : मछुआरे की खुल गई किस्मत, 16 लाख में बेची 800 किलो की एक मछली

● बच्चे ने पढ़ाया सोशल डिस्टेंसिंग का पाठ, कुत्ते को पहनाया मास्क। वायरल हो रहा #VIDEO

● मुंबई के स्लम में COVID-19 का संक्रमण 57% लोगों में, अन्य इलाकों में 16 फीसदी : सर्वे

● प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अयोध्या आगमन से पहले अलर्ट मोड में यूपी, सेटेलाइट के जरिए भी निगरानी

● यूपी: हर जिले में बनाई जाएंगी अस्थायी जेल, नए कैदियों का किया जाएगा कोरोना टेस्ट

● पटना - गाँधी सेतु के पश्चिम लेन का 31 जुलाई को होगा उद्घाटन नितिन  गडकरी दिल्ली से और नीतीश कुमार पटना से करेंगे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन

● फ्रांस से आज दोपहर भारत पहुंचेंगे पांच अत्याधुनिक राफेल विमान, वायुसेना प्रमुख करेंगे अगवानी

● रिया चक्रवती अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट जा सकती है