ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label bjp. Show all posts
Showing posts with label bjp. Show all posts

Thursday, June 10, 2021

BJP उम्मीदवार को डेट कर रही हैं नुसरत जहां? जानें निखिल जैन से तलाक की खबर पर TMC सांसद का जवाब


तृणमूल सांसद नुसरत जहां ने बुधवार को एक बयान जारी कर कहा कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी कभी भी वैध नहीं थी क्योंकि भारत में अंतरधार्मिक विवाह को विशेष विवाह अधिनियम के तहत मान्यता की आवश्यकता होती है, जो कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि चूंकि विवाह कानूनी, वैध और टिकाऊ नहीं था, इसलिए तलाक का कोई सवाल ही नहीं है। बशीरहाट लोकसभा सीट से टीएमसी सांसद ने कहा, "हमारा अलगाव बहुत पहले हो गया था, लेकिन मैंने इसके बारे में बात नहीं की क्योंकि मैं अपनी निजी जिंदगी को अपने तक ही सीमित रखना चाहती थी।"

अभिनेता से नेता बनीं नुसरत जहान ने 2019 में तुर्की के बोडरम में व्यवसायी निखिल जैन से शादी की। उन्होंने उसी साल लोकसभा चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की। कोलकाता में एक रिसेप्शन भी आयोजित किया गया जिसमें मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाग लिया। सांसद ने कहा कि शादी समारोह तुर्की विवाह विनियमन के अनुसार किया गया था।

बाद में शादी में दरार की अटकलें लगने लगी। कहा जा रहा था कि नुसरत साथी अभिनेता-राजनेता यश दासगुप्ता को डेट कर रही थी, जो बंगाल में 2021 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार थे। कुछ दिनों पहले नुसरत द्वारा यश के बच्चे को साथ रखने की खबरें आने लगीं, जिस पर लेखिका तसलीमा नसरीन ने एक लंबे फेसबुक पोस्ट में टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि अगर अफवाह सच है, तो नुसरत को निखिल से तलाक लेना चाहिए।

नुसरत ने अपने बयान में निखिल जैन का नाम लिए बगैर कहा, 'जो "अमीर" और "मेरे द्वारा इस्तेमाल किया गया" होने का दावा करता है, वह मेरे बैंक खातों का अवैध रूप से और नाजायज तरीकों से इस्तेमाल करता था। यहां तक ​​​​कि अलगाव के बाद भी मेरे खाते से पैसे ले रहा है। मैंने इसे पहले ही संबंधित बैंकिंग प्राधिकरण के सामने इस मुद्दे को उठाया है। जल्द ही एक पुलिस शिकायत दर्ज की जाएगी। इससे पहले, उनके अनुरोध पर सभी पारिवारिक खातों का विवरण उन्हें सौंपा गया था और मुझे या मेरे परिवार के किसी भी सदस्य को हमारे खातों के माध्यम से बैंक को दिए गए किसी भी निर्देश के बारे में पता नहीं था। वह मेरी जानकारी और सहमति के बिना विभिन्न खातों से मेरे फंड का गलत इस्तेमाल कर रहा है। मैं अभी भी बैंक के साथ इसका मुकाबला कर रहा हूं और अगर जरूरत पड़ी तो मैं इसका सबूत जारी करूंगी।" सांसद ने यह भी आरोप लगाया कि उनके परिवार के सदस्यों ने उनकी संपत्ति, उनके मां-बाप द्वारा उन्हें दिए गए आभूषणों को अवैध रूप से वापस ले लिया है।
नुसरत ने कहा, "मैं कभी भी अपने निजी जीवन या किसी ऐसे व्यक्ति के बारे में नहीं बोलूंगी जिससे मैं संबंधित नहीं हूं। इसलिए, जो लोग खुद को "सामान्य लोग" कहते हैं, उन्हें ऐसी किसी भी चीज का मनोरंजन नहीं करना चाहिए जो उनसे संबंधित नहीं है।"

निखिल जैन कोलकाता के एक व्यवसायी हैं और दोनों की मुलाकात शादी से एक साल पहले कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। हाल ही में, जैसे ही नुसरत कr प्रेग्नेंसी की अफवाहें फैलीं, कुछ न्यूज चैनलों ने निखिल से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि उन्हें नुसरत की प्रेग्नेंसी के बारे में पता नहीं था क्योंकि वे कई महीनों से संपर्क में नहीं हैं।

Input: livehindustan.com

Monday, April 05, 2021

Bangal Election: ममता ने पीएम बनने की इच्छा जताई, कहा एक पैर से बंगाल जीतूंगी और दो पैर से दिल्ली


Bangal Election: ममता ने पीएम बनने की इच्छा जताई, कहा एक पैर से बंगाल जीतूंगी और दो पैर से दिल्ली

बंगाल में हो रहे चुनाव प्रचार में हर दिन नए रंग देखने को मिल रहे है। भाजपा व टीएमसी एक दूसरे पर लगातार बयानबाजियां करती दिख रही है। वही हाल में हुगली में एक चुनाव प्रचार में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बयान देते हुए भविष्य में प्रधानमंत्री बनने की अपनी इच्छा जाहिर कर दी। ममता ने हुगली में रैली के दौरान कहा, 'मैं अपने एक पैर पर बंगाल जीतूंगी और भविष्य में मैं अपने दो पैरों पर दिल्ली में जीत हासिल करूंगी'। 

आपको बता दे की नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी के पैर में गंभीर चोटें आई थी। जिसका आरोप ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया था। उन्होंने उनपर हमला किये जाने का आरोप लगाया था। लेकिन पर्यवेक्षको द्वारा चुनाव आयोग को सौंपे गए रिपोर्ट में हमले की बात को सिरे से खारिज कर दिया गया है। उन्होंने अपने रिपोर्ट में कहा कि ममता बनर्जी को कार की गेट से चोट आई थी न कि उनपर हमला हुआ था।

फिलहाल ममता बनर्जी बंगाल में हो रहे आठ चरणों के चुनाव पर भी सवालिया निशान खड़ी कर चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना को देखते हुए क्या चुनाव को जल्दी समाप्त नही करना चाहिए था? इसे इतना लंबा खीचना क्या जरूरी था? 

Friday, April 02, 2021

राहुल गांधी ने बताया क्यों नही जीत पा रही है उनकी पार्टी बीजेपी से


कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि सिर्फ उनकी पार्टी नहीं बल्कि बीएसपी, एसपी और एनसीपी जैसी पार्टियां भी भारतीय जनता पार्टी से मुकाबला नहीं कर पा रही हैं। राहुल गांधी ने इसकी वजहों का जिक्र करते हुए कहा है कि बीजेपी ने देश के संस्थागत ढांचे पर कब्जा कर लिया है, साथ ही उसके पास वित्तीय और मीडिया प्रभुत्व है। हार्वर्ड केनेडी स्कूल के एक ऑनलाइन कार्यक्रम में शिरकत करते हुए राहुल गांधी ने असम में बीजेपी नेता की कार में ईवीएम मिलने की घटना का भी जिक्र किया है।


राहुल गांधी ने कहा, ''इस देश के संस्थागत ढांचे पर पूरी तरह कब्जा जमा लिया गया है।


बीजेपी के पास पूर्ण वित्तीय और मीडिया प्रभुत्व है। केवल कांग्रेस ही नहीं, बल्कि बीएसपी, एसपी, एनसीपी भी चुनाव नहीं जी रही हैं।'' राहुल ने आगे कहा, ''चुनाव जीतने के लिए मुझे संस्थागत ढांचे की जरूरत है, मुझे ऐसे न्यायिक व्यवस्था की जरूरत है जो मेरी रक्षा करे, मुझे स्वतंत्र मीडिया की आवश्यकता है, मुझे वित्तीय समता की आवश्यकता है, मुझे संरचनाओं का समहू चाहिए, जो मुझे एक राजनीतिक पार्टी चलाने की अनुमति दे। मेरे पास ये चीजें नहीं हैं।''


लाइव सेशन में राजदूत निकोलस बर्न्स के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने असम में ईवीएम पर हुए विवाद का भी जिक्र किया और कहा, ''हमारे लिए जो कैंपेन चलाते हैं, वे वीडियो भेज रहे हैं, जिसमें बीजेपी प्रत्याशी की कार में वोटिंग मशीनें हैं। लेकिन नेशनल मीडिया में कुछ नहीं जा रहा है।''


संस्थाएं हमारी रक्षा नहीं कर पा रही हैं

कांग्रेस की चुनावी असफलता और आगे की रणनीति के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने कहा, "हम आज ऐसी अलग स्थिति में हैं जहां वो संस्थाएं हमारी रक्षा नहीं कर पा रही हैं जिन्हें हमारी रक्षा करनी है। जिन संस्थाओं को निष्पक्ष राजनीतिक मुकाबले के लिए सहयोग देना है वो अब ऐसा नहीं कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्तापक्ष की तरफ से संस्थागत ढांचे पर पूरी तरह कब्जा कर लिया गया है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि सत्तापक्ष से लोगों का मोहभंग हो रहा है और यह कांग्रेस के लिए एक अवसर भी है।


नौकरियों के सृजन पर जोर देंगे

यह पूछे जाने पर कि प्रधानमंत्री बनने का मौका मिलने पर उनकी आर्थिक नीति क्या होगी तो कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह नौकरियों के सृजन पर जोर देंगे। अर्थव्यवस्था को गति देने के उपाय से जुड़े सवाल पर कांग्रेस नेता ने कहा, ''अब सिर्फ एक ही विकल्प है कि लोगों के हाथों में पैसे दिए जाएं। इसके लिए हमारे पास 'न्याय का विचार है। उन्होंने चीन के बढ़ते वर्चस्व की चुनौती के बारे में पूछे जाने पर कहा कि भारत और अमेरिका जैसे देश लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ ही समृद्धि और विनिर्माण क्षेत्र के विकास से बीजिंग की चुनौती से निपट सकते हैं।

Input: LiveHindustan.com

Monday, March 29, 2021

बंगाल: मारपीट में घायल भाजपा कार्यकर्ता की माँ की मौत, अमित शाह ने टीएमसी पर लगाया आरोप


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले टीएमसी कार्यकर्ताओं पर भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की बुजुर्ग मां शोभा मजूमदार को घर में घुसकर पीटने का आरोप लगा था। इस घटना पर काफी बवाल हुआ था। बंगाल में पोस्टर वार छिड़ गया था। 85 वर्षीय शोभा मजूमदार की सोमवार सुबह मौत हो गई। शोभा मजूमदार की मौत को लेकर भाजपा ने एक बार फिर टीएमसी को घेरा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर शोभा मजूमदार की मौत की जानकारी दी। साथ ही इसको लेकर टीएमसी पर हमला बोला।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के निमता इलाके में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता की 85 वर्षीय मां शोभा मजूमदार की मौत हो गई।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। अमित शाह ने ट्वीट किया कि बंगाल की बेटी शोभा मजूमदार जी के निधन से मन व्यथित है। टीएमसी के गुंडों ने उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि शोभा मजूमदार के परिवार का दर्द और घाव ममता दीदी का लंबे समय तक पीछा नहीं छोड़ेगा। बंगाल, हिंसा-मुक्त कल के लिए लड़ेगा। बंगाल, हमारी बहनों और माताओं के लिए एक सुरक्षित राज्य की लड़ाई लड़ेगा।

ममता ने किया पलटवार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम में कार्यक्रम के दौरान शोभा की मौत पर दुख जताया। ममता ने कहा, मुझे नहीं पता कि बहन की मौत कैसे हुई है। हम महिलाओं के खिलाफ हिंसा का समर्थन नहीं करते हैं। ममता ने अमित शाह के ट्वीट पर पलटवार करते हुए कहा कि शाह ट्वीट कर सकते हैं कि बंगाल का क्या हाल है? क्या वो बताएंगे कि यूपी में क्या है हालत? हाथरस में क्या है हालत?

भाजपा ने टीएमसी को घेरा

इस पर निशाना साधते हुए भाजपा आईटी सेल हेड अमित मालवीय ने ट्वीट किया, ''ये बंगाल की बेटी भी किसी की मां, किसी की बहन थी, जिनकी अब मौत हो चुकी है। इनके साथ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मारपीट की थी और ममता बनर्जी ने इनके लिए सहानुभूति के दो शब्द तक नहीं कहे थे। इनके परिवार के जख्मों को अब कौन भरेगा? टीएमसी की हिंसा की राजनीति ने बंगाल की आत्मा को चोट पहुंचाई है।''

भाजपा मां और बेटी की सुरक्षा के लिए लड़ती रहेगी: 

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि ईश्वर, वृद्ध मां शोभा मजूमदार जी की आत्मा को शांति प्रदान करे। बेटे गोपाल मजूमदार के भाजपा कार्यकर्ता होने के कारण उनको अपनी जान गंवानी पड़ी। उनके बलिदान को सदैव याद किया जाएगा। ये भी बंगाल की मां थी, बंगाल की बेटी थी। भाजपा हमेशा मां और बेटी की सुरक्षा हेतु लड़ती रहेगी।

टीएमसी ने दी सफाई, कहा- हमारा कोई लेना देना नहीं
टीएमसी सांसद सौगत राय ने इस घटना का बचाव किया। उन्होंने कहा कि एक महीने पहले भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार के घर के सामने टीएमसी कार्यकर्ता से विवाद हुआ था। इसमें गोपाल नीचे गिर गया, उसकी मां को लगा कि मेरे बेटे पर हमला हुआ है, तो वह भी दौड़ी इससे गिरकर वह भी घायल हो गई। विभिन्न बीमारियों के चलते उनका निधन हो गया। मुझे उनकी मौत का अफसोस है, लेकिन उनके बेटे या उनसे टीएमसी को कोई लेना देना नहीं है।

क्या है पूरा मामला

उत्तर 24 परगना जिले के निमटा में भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार और उनकी 85 वर्षीय मां शोभा मजूमदार पर बदमाशों ने हमला बोला। शोभा का कहना था कि मेरे बेटे को पीटा गया है क्योंकि वह भाजपा के लिए काम करता है, मुझे दो लोगों द्वारा धक्का भी दिया गया है, मेरे बेटे के सिर पर और उसके हाथ पर चोटें आई हैं, मुझे भी चोटें आई हैं। शोभा मजूमदार ने कहा था कि मैं न तो बात कर सकती हूं और न ही ठीक से बैठ सकती हूं, बदमाशों की संख्या तीन से चार थी और उन्होंने अपने चेहरे को ढक रखा था, उन्होंने मेरे बेटे से कहा कि चुप रहो और किसी से एक शब्द भी मत कहो। हमें पीटा गया क्योंकि मेरा बेटा भाजपा के साथ काम कर रहा है।

इनपुट: अमर उजाला