Showing posts with label Sitamarhi. Show all posts
Showing posts with label Sitamarhi. Show all posts
Friday, July 30, 2021
Bihar: सीतामढ़ी में हुआ हादसा, घर मे घुसे बेकाबू ट्रक ने ली तीन बच्चो की जान
न्यूज़ डेस्क/ सीतामढ़ी
बिहार के सीतामढ़ी में उस वक्त भगदड़ मच गई जब एक बेकाबू ट्रक घर में घुस गया। ट्रक बालू से लदा हुआ था। ट्रक के चपेट में आने से 6 महीने की बच्ची समेत 3 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस घटना में 3 लोग बुरी तरह जख्मी बताये जा रहे हैं।
घटना नगर थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी डुमरा रोड के मधुबन मस्जिद के पास की है। बताया जा रहा है कि सड़क किनारे एक झोपड़ी नुमा घर में तेज गति से आ रहा बालू लदा ट्रक घुस गया जिससे उस मकान में बैठी 6 महीने की बच्ची शायमा नूरी, 12 साल की लड़की हफ़सा खातून और 6 साल के आबिद की मौत हो गई। वहीं, 3 लोग जख्मी हैं जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के बाद लोगो मे काफी आक्रोश है। मृतकों कें परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। मौके पर सदर एसडीओ राजेश कुमार, डीएसपी हेड क्वार्टर पीएन साहू सहित सैकड़ों सशस्त्र पुलिस बल की तैनाती की गई है।
Tuesday, July 21, 2020
पुपरी एवम बेलसंड अनुमंडल में भी आज से कोरोना जाँच शुरू जिले में कोरोना जाँच में और आई तेजी
सीतामढ़ी जिले में कोरोना संक्रमण की जाँच में तेजी लाने को लेकर बेलसंड एवम पुपरी अनुमण्डल मे भी 20 जुलाई से जाँच प्रारंभ हो गई है। डीएम के निर्देश पर इसकी सभी तैयारियां पहले से ही पूर्ण कर ली गई थी। अनुमंडलों में जाँच शुरू होने पर अब जाँच की गति और भी तेज हो गई है। जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सभी संपर्क सूची, कंटेन्मेंट जोन, पुल टेस्टिंग,रैपिड टेस्ट आदि के द्वारा जाँच कार्य में तेजी लाई जा रही है। ट्रूनेट मशीन एवम रैपिड टेस्ट से भी जिले में जाँच की गति में तेजी आई है।
जिलाधिकारी ने जनता से की अपील
जिलाधिकारी अभिलाषा कुमारी शर्मा ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा है कि वर्तमान स्थिति में जब जिला के सभी प्रखंड मुख्यालयों,नगर निकायों क्षेत्रों में सम्पूर्ण लॉक डाउन लगाया जा चुका है,ऐसी स्थिति में हमे काफी सजग रहते हुए सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करते रहना चाहिये,अनावश्यक घर से बाहर नही निकले,मास्क पहनकर, दो गज की दूरी का पालन कर ही हम संक्रमण के चेन को तोड़ सकते है।
घर मे ही रह कर खुद को करे आइसोलेट
उन्होंने कहा कि जैसे ही सर्दी,खांसी, बुखार आदि लक्षण महसूस हो तो सबसे पहले अपने आपको अलग -थलग करते हुए अपने घर मे ही आइसोलेट कर ले,उसके बाद अपने नजदीकी अस्पताल से संपर्क करे। याद रखे किसी भी हाल में हमे संक्रमण के फैलाव को रोकना है। सभी के सहयोग से ही लगाए गए लॉक डाउन का सकारात्मक परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।
लक्षण दिखते ही नजदीकी अस्पताल व नियंत्रण कक्ष से करे संपर्क
जिलाधिकारी ने कहा कि किसी को भी कोरोना का कोई लक्षण दिखता है तो अपने नजदीक के सरकारी अस्पताल या जिला नियंत्रण कक्ष समाहरणालय के दूरभाष नंबर 06226-250316, 250317,250318,250320250221 पर सम्पर्क करें।
सजग रहे अफवाहों से दूर रहे
सजग रहे सतर्क रहें परंतु किसी भी प्रकार के अफवाहों से जरूर दूर रहे। जल जमाव वाले क्षेत्रों एवम नदियों के किनारे नही जाए और अपने बच्चों को जाने से जरूर रोके। आपदा एवम परेशानी की स्थिति में सहायता हेतू एवम सूचना के लिए जिला आपदा केंद्र के दूरभाष नंबर 06226-250316 पर सम्पर्क करे
Tags:
Belsand,
Bihar,
Bihar Corona,
Corona,
Corona Test,
Pipri,
Sitamarhi




