Showing posts with label durga puja. Show all posts
Showing posts with label durga puja. Show all posts
Friday, October 16, 2020
Durga Puja Special: कोरोना ने छीनी इस बार दुर्गा पूजा की रौनक
एएन न्यूज़ डेस्क
आज से नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। माँ दुर्गा की उपासना का पर्व दुर्गा पूजा का आगाज़ हो चुका है। लोग माँ दुर्गा की उपासना में लीन हो चुके है। पर इस बार यह त्योहार कुछ अलग रंग में लोगो के समक्ष पेश हुआ है। इस बार यह पर्व कोरोना काल मे मनाई जा रही है। इस बार दुर्गा पूजा की असल रौनक कोरोना ने छीन ली है। इस महामारी ने न केवल इंसान की ज़िंदगी पर असर डाला है वरन पर्व त्योहार का स्वरूप ही बदल डाला है। जहां पहले हर पर्व त्योहार पर एक अलग हीउल्लास का माहौल बाज़ारों व लोगो की ज़िंदगी मे दिखाई देता था वही इस बार कोरोना के कारण पर्व त्योहार मनाने के तरीकों में ही तब्दीलियां आ गई है। कोरोना का असर इस बार दुर्गा पूजा पर साफ तौर पर देखने को मिल रही है। शायद पहली बार ही ऐसा हो रहा है जब दुर्गा पूजा का आयोजन देश मे व्यापक स्तर पर नही हो रहा है। इस बार कोरोना के मद्देनजर सरकार ने पूरे देश में दुर्गा पूजा के आयोजन पर रोक लगा दी है। इस बार के गाइडलाइन के अनुसार न तो पूजा समितियों के द्वारा पूजा पंडाल बनेंगे और न ही मूर्ति स्थापित कर पूजा की सकती है। यही नही इस बार इस त्योहार का जो खास आकर्षण होती थी यानी मेला उसके आयोजन पर भी रोक लगा दी है। वैसे सरकार ने कुछ शर्तों के साथ दुर्गा पूजा मनाने की छूट दी है पर उस छूट का क्या फायदा इसी वजह से इस बार पूजा समितियों ने आयोजन करने से ही इनकार कर दिया है। इसका मतलब साफ है कि इस बार की दुर्गा पूजा में मंदिरो की घंटिया शांत रहने वाली है लोग इस बार बस अपने घरों में ही माँ अम्बे की आराधना करने वाले है। इस बार त्योहार का आयोजन न होने पर मेले नही लगेंगे जिससे उन लोगो के अरमानो पर चोट लगी है जो मेले के आयोजन होने पर त्योहार पर अच्छी कमाई कर लिया करते थे। मूर्तिकारो की कमाई पर इसका व्यापक असर पड़ा है जहां मूर्तिकार महीनों पूर्व से मूर्ति बनाना शरू कर देते थे वही इस बार उन्होंने भी मूर्ति नही बनाई। जिससे उनकी जिजीविषा पर भी गहरा असर पड़ा है। एक बड़े आयोजन पर कई लोगो की ज़िंदगी जुड़ी होती है और जब वो आयोजन न हो तो ऐसें लोगो की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। आशा है अगले साल तक यह नजारा फिर से बदल जाये और हम सब फिर से वही पुरानी ज़िंदगी जी सके।




