ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Madhya Pradesh. Show all posts
Showing posts with label Madhya Pradesh. Show all posts

Monday, August 02, 2021

सपा नेता अनूप सिंह के प्रयास से AIMIM के नेता हुए सपा में शामिल


सपा नेता अनूप सिंह के प्रयास से AIMIM के नेता हुए सपा में शामिल

न्यूज़ डेस्क | अयोध्या
रिपोर्ट: बिस्मिल्लाह खान

 समाजवादी पार्टी की नीतियों व रीतियों से प्रभावित होकर एआईएमआईएम के जिला उपाध्यक्ष अरशद आलम मोनू ने अपने सैकड़ों साथियों के साथ आज समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया। समाजवादी युवजन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पार्टी के वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप के नेतृत्व में राजधानी के सपा कार्यालय में इन नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष समाजवादी पार्टी की सदस्पता ग्रहण की।

इस मौके पर युवजन सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष व वरिष्ठ नेता राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप ने कहा कि नौजवानों में समाजवादी पार्टी के प्रति गहरा रुझान है ,ऐसे में बड़ी तादाद में नौजवान सपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के युवाओं ने एकजुट होकर समाजवादी पार्टी की नीतियों व रीतियों पर भरोसा जताते हुए पार्टी में शामिल होने की इच्छा जताई जिस पर उन्हें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई इस मौके पर राघवेन्द्र प्रताप सिंह,इंद्रपाल यादव,विजय बहादुर वर्मा,जगन्नाथ पाल,बंटी खान, शिव पाल पाल, सिया राम यादव, शुऐब खान आदि मौजूद रहे।

अरशद आलम मोनू के सपा शामिल होने पर जिला अध्यक्ष गंगासिंह यादव, जिला महासचिव बख़्तियार खान, प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव, मो हलीम पप्पू,  छोटे लाल यादव, अंसार अहमद, रामा नन्द यादव, घनश्याम यादव,सुल्तान खान ने हर्ष व्यक्त किया है।

मध्य प्रदेश: जंगल मे पेड़ से एक ही फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का नर कंकाल


मध्य प्रदेश: जंगल मे पेड़ से एक ही फंदे पर लटका मिला प्रेमी युगल का नर कंकाल

न्यूज़ डेस्क | मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के पन्ना में उस वक्त हड़कंप मच गया जब जंगल के एक पेड़ पर एक फंदे से प्रेमी युगल का कंकाल लटका मिला। जी हां हम कंकाल इसलिए कह रहे है क्योंकि लाश को जानवरों ने बुरी तरह से नोच रखा था।

मामला जिले के अजयगढ़ थाना इलाके के मौहारी गांव का है। किसी चरवाहे ने हनुमतपुर चौकी में खबर की कि बिलाही के जंगल में नाले के पास दो लोग पेड़ से लटके हुए हैं । पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि मौहारी गांव की एक महिला और पुरुष 25 जुलाई से लापता हैं । पुलिस ने परिजन को बुलाया , जिन्होंने मृतकों की शिनाख्त मौहारी निवासी सुंदर सिंह ( 38 ) और गंगोत्री ( 42 ) के रूप में की । दोनों की अलग - अलग जगह शादी हुई थी।लंबे अर्से से दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था।

Thursday, July 09, 2020

कानपुर: आखिरकार मारा गया आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे भागने के क्रम में हुआ इनकाउंटर


कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे आखिरकार शुक्रवार की सुबह पुलिस की गोलियों का शिकार हो गया। विकास दुबे को कानपुर की STF टीम ने उस वक़्त मारा जब वो गाड़ी पलट जाने पर भागने की कोशिश करने लगा। मध्यप्रदेश के उज्जैन से कानपुर ला रही यूपी STF की काफिले की गाड़ी आज सुबह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। जब यूपी एसटीएफ की टीम विकास दुबे को लेकर जैसे ही कानपुर पहुंची, वह गाड़ी में सुरक्षाकर्मियों की पिस्टल छीनने लगा। इसी बीच संतुलन बिगड़ने के बाद गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटते ही विकास पुलिस पर फायरिंगकर भागने लगा।
Picture Input: ANI


इसी दौरान सुरक्षाकर्मियों ने भी अपने बचाव में गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में चली गोलियों से विकास दुबे काफी गंभीर रूप से घायल हो गया। जब सुरक्षाकर्मी की टीम उसे लेकर अस्पताल पहुँची तो डाक्टरों ने जाँच के दौरान ही उसे मृत पाया। इस हादसे में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
Picture Input: ANI

गौरतलब हो कि विकास दुबे को गुरुवार की सुबह ही मध्य प्रदेश के उज्जैन की महाकालेश्वर मंदिर से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया था। गोलीकांड के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। सात दिनो की तलाश के बाद मध्य प्रदेश पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। इसके बाद एमपी की पुलिस ने विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश कर देर शाम यूपी एसटीएफ की टीम को सौंप दिया था।
Picture Input: ANI

विकास के 5 अन्य करीबी भी पुलिस एनकाउंटर में हुए ढेर

अबतक विकास दुबे के पांच करीबी साथी पुलिस मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं जबकि दो अन्य साथी दयाशंकर कल्लू और श्यामू वाजपेयी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मुठभेड़ में मारे गए साथियों के नाम हैं- प्रेम प्रकाश (विकास दुबे का मामा), अतुल दुबे (विकास दुबे का भतीजा), अमर दुबे (विकास दुबे का राइड हैंड), प्रभात और प्रवीण उर्फ बउवा। इसके साथ ही वारदात में शामिल 14 आरोपितों को जेल भेजा जा चुका है।

Picture Input: ANI

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। सीओ, एसओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या के मामले में विकास समेत 18 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की थी। जांच के बाद 15 लोगों के और नाम सामने आए हैं। इन सभी के नाम भी एफआईआर में बढ़ाए जाएंगे। विकास पर पांच लाख और इन सभी पर फरार अपराधियों पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।