ARYA NEWS LIVE

लाइव आर्या एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म के द्वारा खबरों को आप तक पहुचाने का काम करती है। ये फेसबुक, ब्लॉग और यूट्यूब जैसे प्लेटफार्म से आप तक सटीक खबर पहुचती है।

Header Ads Widget

Responsive Ads Here
Showing posts with label Sanjeev Chouhan. Show all posts
Showing posts with label Sanjeev Chouhan. Show all posts

Saturday, July 18, 2020

मुजफ्फरपुर:पूर्व वार्ड 22 के पार्षद दिवंगत संजीव चौहान की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

मुजफ्फरपुर:पूर्व वार्ड 22 के पार्षद दिवंगत संजीव चौहान की कोरोना जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव

मुज़फ़्फ़रपुर, न्यूज़ ब्यूरो

पूर्व मेयर वर्षा सिंह के पति और दिवंगत वार्ड पार्षद संजीव चौहान की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। उनके अलावा वार्ड चार के पार्षद हरिओम कुमार की भी सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव है। शनिवार को इसकी पुष्टि एसकेएमसीएच के अधीक्षक डॉ. सुनील शाही ने की है। दोनों पार्षदों के सैंपल एसकेएमसीएच में लिए गए थे। 
बीते शुक्रवार को वार्ड 22 के पार्षद संजीव चौहान की मौत के बाद ही लक्षणों को देखते हुए कोरोना का संदेह जताया गया था। हरिओम कुमार भी बीते सप्ताह से बीमार चल रहे हैं। उनका आवास भी शहर के चर्चित मेडिकल स्ट्रीट जूरनछपरा के पास है। उनका सैंपल 15 जुलाई को लिया गया था। अब इस सूचना से पूरे नगर निगम में हड़कंप मच गई है। कई पार्षदों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी मुजफ्फरपुर में कोरोना से गंभीर होते हालत को लेकर पत्र लिखा है। पत्र में सैंपल कलेक्शन में परेशानी, इलाज का संकट और बचाव के उपाय नहीं किए जाने की शिकायत की गई है। प्रशासनिक अधिकारियों के कागजी कार्रवाई को लेकर भी आक्रोश जताया गया है। डिप्टी मेयर मानमर्दन शुक्ला व पार्षद अजय ओझा आदि ने पत्र लिखा है।