Showing posts with label Tejasvi Yadav. Show all posts
Showing posts with label Tejasvi Yadav. Show all posts
Saturday, March 13, 2021
तेजस्वी यादव लगातार सरकार पर मुखर होते रहे है। चाहे स्वास्थ्य हो, सुरक्षा हो, बेरोजगारी का मामला हो या फिर शिक्षा का। हर मोर्चे पर को सरकार को घेरने पर वो नही चूकते। बीते दिन सदन में जहाँ नेता रामसूरत राय के विद्यालय से जब्त शराब के मामले में उन्हें घेरा वही अब एक बार फिर उन्होंने सरकार को शिक्षा में हो रहे झोलझाल पर सवाल किया है।
दरअसल मामला बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दोनों पेपर के आउट होने का है। तेजस्वी यादव ने इन पेपर के तस्वीर के शेयर करते हुए सरकार से सवाल किया और पूछा 'सरकार बताये क्या यह सही है? सरकार का यह नालंदा मॉडल कब तक चलेगा? कब तक बिहार की प्रतिभाओं के साथ खिलवाड़ होता रहेगा?'
तेजस्वी यादव ने आगे अपने पोस्ट पर लिखा - 'सरकार बताये अगर यह सच है तो ऐसा क्यों और किसके इशारे पर हो रहा है? इसका दोषी कौन ? क्या सरकार एक परीक्षा पारदर्शी तरीके से नही करा सकती? हर परीक्षा का पेपर क्यों लीक होता है?
Sunday, July 19, 2020
आर्या न्यूज़ लाइव, पटना
बिहार के विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार में लोग कोरोना जैसी महामारी से मर रहे है और उनके नेता वर्चुअल रैली कर रहे है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि "अव्यवस्था के चलते बिहार में लोगों की तड़प-तड़प कर जान जा रही रही है।प्रशासन के महत्वपूर्ण लोग संक्रमित हो चुके है।आम आदमी की कहीं कोई सुध लेने वाला नहीं है।लोग बाढ़ से बेहाल हो मर रहे है लेकिन सूबे का जलसंसाधन मंत्री,स्वास्थ्य मंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल वर्चुअल रैली में मस्त है।"
उन्होंने लगातार चार ट्वीट कर नीतीश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने अपने ट्वीट के जरिये नीतीश सरकार को ग़ाफ़िल कहते हुए, लापरवाह, बेपरवाह होने के साथ ही साथ जिम्मेवारियों के सारी सीमाएं तोड़ने का आरोप लगाया।अव्यवस्था के चलते बिहार में लोगों की तड़प-तड़प कर जान जा रही रही है।प्रशासन के महत्वपूर्ण लोग संक्रमित हो चुके है।आम आदमी की कहीं कोई सुध लेने वाला नहीं है।लोग बाढ़ से बेहाल हो मर रहे है लेकिन सूबे का जलसंसाधन मंत्री,स्वास्थ्य मंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल वर्चुअल रैली में मस्त है। pic.twitter.com/xaBwe52Jpy— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 19, 2020
उन्होंने इसके बाद अपनी अगली ट्वीट में नीतीश सरकार को क्रूर व असंवेदनशील बताया और यह कहा कि उन्हें जनता की नही वोट की चिंता है।ग़ाफ़िल नीतीश सरकार बेपरवाही, लापरवाही, निर्लज्जता, नैतिकता, समयनिष्ठा, सत्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता और ग़ैर ज़िम्मेवारी के सारे पैमाने तोड़ चुकी है। सरकार के मुखिया स्वयं कई दिनों से अनजान कारणों से निष्क्रिय और अदृश्य है।— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 19, 2020
कोरोना के चलते बिहार में त्राहिमाम है।
उन्होंने नीतीश सरकार की ओर से मुफ्त अनाज वितरण पर भी तंज कसा और कि सरकार मुफ्त अनाज देकर जनता को छल रही है वह फिर से घोटाला करना चाहती है।नीतीश सरकार अमानवीयता, असंवेदनशीलता और क्रूरता की पराकाष्ठा पार कर चुकी है। इनके अंदर की इंसानियत मर चुकी है इन्हें राज्यवासियों की नहीं उनके वोटों की चिंता है। मेरी प्यारे प्रदेशवासियों से हाथ जोड़कर विनती है कि स्वयं का और परिवार का ध्यान रखे। सतर्क, सावधान और सुरक्षित रहे।— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 19, 2020
आपको बता दे कि बिहार में कोरोना के अबतक 24,967 मामले सामने आ चुके हैं।नीतीश सरकार सोच रही है कि जात-पात के मिश्रण, कुछ महीने मुट्ठी भर चीज़ें मुफ़्त में बाँटकर और फिर 57 से अधिक घोटाले कर फिर बिहार को लूट लेंगे लेकिन बिहार की न्यायप्रिय जनता अब इनकी असलियत समझ चुकी है। सुशासन का चोला पहने कुशासनी वक्रदृष्टा लोगों से बिहार को बचाना है।— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 19, 2020




